10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स के पास 50 लाख जीतने का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों से होनहारों के लिए लोर इंडिया फाउंडेशन स्कॉलरशिप ट्रस्ट पहली बार लर्निंग एप्टीट्यूट(एलएटी) टेस्ट आयोजित करेगी। 10वीं से 12वीं क्लास के स्टूडेंट इस टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। होनहार विद्यार्थियों को हायर एजूकेशन में मदद के लिए 5.5 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।
वीरवार को यूटी गेस्ट हाउस में एलएटी की जानकारी देते हुए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के कुलपति प्रो.रनबीर सिंह ने बताया कि लोर फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण स्तर के बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए यह खास प्रयास किए जा रहा है। उन्होंने बताया कि टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज(टीसीएस) के सहयोग से टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
28 सितंबर को 190 शहरों में होगा टेस्ट
प्रो.रनबीर सिंह ने बताया कि एलएटी देश के 190 शहरों में होगा। 28 सितंबर को होने वाले टेस्ट के लिए 25 अगस्त तक ऑनलाइन वेबसाइट http//lorefoundation.org पर आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन करने की फीस 1850 रुपये रखी गई है। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दी जा सकती है। दो घंटे की परीक्षा में 60 सवाल पूछे जाएंगे। स्टूडेंट ऑनलाइन या पेपर-पैंसिल दोनों में से एक ऑप्शन चुन सकते हैं।
विजेता को मिलेंगे 50 लाख
टेस्ट के कोआर्डिनेटर जसन बराड़ ने बताया कि कुल 206 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। टेस्ट में टॉप करने वाले स्टूडेंट को 50 लाख, दूसरे स्थान पर 30 लाख और तीसरे स्थान पर आने वाले स्टूडेंट को 20 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 4 से 53 रैंक वालों को 5 लाख और 54 से 103 रैंक वालों को 3 लाख की स्कालॅरशिप मिलेगी। बराड़ ने बताया कि टेस्ट संबंधी सैंपल पेपर वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
देश में सीबीएसई बोर्ड के सिर्फ 5 फीसदी स्टूडेंट
प्रो.रनबीर सिंह ने बताया कि किसी भी प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिले में अधिकतर संख्या सीबीएसई से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट की होती है। जबकि देश में सीबीएसई से 10वीं और 12वीं पास करने वालों की संख्या 5 फीसदी से अधिक है। 95 फीसदी स्टूडेंट स्टेट बोर्ड के होते हैं।