{"_id":"294fa19f6b915dc8b60a9e9ff4ac801a","slug":"law-students-protest-for-early-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ स्टूडेंट्स के आगे लखनऊ विश्वविद्यालय बैकफुट पर ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
लॉ स्टूडेंट्स के आगे लखनऊ विश्वविद्यालय बैकफुट पर
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Tue, 03 Dec 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में सोमवार को एलएलबी ऑनर्स व एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के विषम सेमेस्टर में पढ़ने वाले सैकड़ों स्टूडेंट्स ने कुलपति का घेराव किया।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स का कहना था कि उनका कोर्स अभी पूरा नहीं हुआ है और अचानक 7 दिसंबर से परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
कुछ स्टूडेंट्स का कहना था कि उनकी 5 दिसंबर को भी कक्षाएं बुलाई गई हैं। कोर्स पूरा नहीं हुआ और उन्हें तैयारी के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिला है।
छात्रों के जोरदार विरोध के बाद लॉ की सेमेस्टर परीक्षाएं टाल दी गई। अब ये परीक्षाएं 15 दिसंबर से करवायी जाएंगी।
विरोध कर रहे एलयू, यूनिटी कॉलेज, सिटी लॉ कॉलेज, नर्मदेश्वर लॉ कॉलेज और शिया पीजी समेत अन्य कॉलेजों के स्टूडेंट्स का कहना था कि अभी उनका कोर्स पूरा नहीं हुआ तो वे परीक्षाएं कैसे देंगे।
विज्ञापन
एलयू के एलएलबी ऑनर्स थर्ड सेमेस्टर के स्टूडेंट्स ने बताया कि आईपीसी का कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। वहीं फर्स्ट सेमेस्टर के स्टूडेंट्स का कहना था कि उनका सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, नेशनल मूवमेंट एंड कांस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया का कोर्स अधूरा है।
विज्ञापन
वहीं एलएलबी ऑनर्स फर्स्ट सेमेस्टर के स्टूडेंट्स का कहना था कि पांच दिसंबर को भी उनकी क्लास बुलाई गई है। ऐसे में भला सिर्फ एक दिन के गैप के बाद 7 दिसंबर को पेपर देना मुमकिन नहीं होगा।
कुलपति डॉ. एसबी निमसे के निर्देश पर विवि प्रशासन के अधिकारियों ने द्वितीय परिसर से लॉ फैकल्टी के शिक्षकों को तलब कर लिया।
इसके बाद विवि प्रशासन ने काफी मंथन के बाद स्टूडेंट्स की मांग मान ली और 15 दिसंबर से परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया। प्रदर्शनकारियों में छात्र नेता प्रशांत सिंह, अनिल यादव, सिद्धार्थ शंकर दुबे सहित बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल थे।
(अन्य अपडेट, सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए आप हमें facebook पर ज्वॉइन करें)