फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   late result will affect SCA election in hpu and colleges

इस बार बड़े नेता नहीं लड़ पाएंगे एससीए चुनाव!

Wed, 06 Aug 2014 07:22 PM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
late result will affect SCA election in hpu and colleges

छात्र संघ चुनाव में लिंगदोह कमेटी की सिफारिश ने नया पेच डाल दिया है। सभी कक्षाओं के परिणाम घोषित किए बगैर एससीए चुनाव संभव नहीं। एचपीयू इस शर्त को नजरअंदाज नहीं कर सकता, बावजूद चुनाव होते भी हैं तो हजारों छात्र इसके लिए पात्र हीं नहीं होंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय और कॉलेजों में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों पर ही चुनाव होते हैं। इसमें साफ है कि चुनाव लड़ने वाला छात्र पिछली परीक्षा में पास होना चाहिए और रि-अपीयर भी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


ऐसे में साफ है कि विश्वविद्यालय को चुनाव की तिथि तय करने से पूर्व सभी परीक्षा परिणाम घोषित करने होंगे।

सिर्फ ये छात्र होंगे चुनाव के पात्र

late result will affect SCA election in hpu and colleges

रूसा में प्रथम सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र चुनाव के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा तीसरे सत्र और फाइनल ईयर के छात्रों में सिर्फ बीकॉम के छात्र ही इन चुनाव के लिए पात्र होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार चुनाव प्रत्यक्ष करवाए या अप्रत्यक्ष दोनों ही सूरत में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें लागू होंगी।

पिछले परीक्षा परिणाम को इसमें देखा ही जाना है कि छात्र की री- अपीयर न हो, और वह फेल न हो। रूसा में दो सत्र के परीक्षा परिणाम घोषित किए बिना ही छात्र तीसरे सत्र में प्रवेश लेकर पढ़ाई कर रहे हैं और तीनों संकाय में रोल ऑन आधार पर छात्रों को फाइनल में प्रवेश दिया गया है।

ये है लिंगदोह कमेटी की सिफारिश

late result will affect SCA election in hpu and colleges

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर बनी लिंगदोह कमेटी ने एससीए चुनाव के लिए साफ शर्त रखी है कि चुनाव लड़ने वाले छात्र की पिछली कक्षा में रि- अपीयर नहीं होनी चाहिए और वह फेल भी नहीं होना चाहिए। ऐसे में विश्वविद्यालय इस शर्त को भी नजरअंदाज नहीं कर पाएगा।

कॉलेजों में वर्तमान में रूसा के प्रथम सत्र, तृतीय सत्र और पुराने पैट्रर्न में तीनों संकाय की फाइनल ईयर की कक्षाएं है। इन्हीं में से एससीए चुनाव के लिए उम्मीदवार दिए जाने है। प्रथम, द्वितीय सत्र, बीसीए, बीए, बीएससी द्वितीय वर्ष के परिणाम घोषित नहीं हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed