फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   last year topper student not awarded.

पिछले साल के टॉपरों का नहीं हुआ सम्मान

Fri, 29 May 2015 02:19 PM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 May 2015 02:19 PM IST
विज्ञापन
last year topper student not awarded.

सरकारी योजनाओं के नाम पर अधिकारी भले हर साल देश, विदेश की सैर पर लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग उत्तराखंड बोर्ड के पिछले साल के मेधावियों और उनकी माताओं के सम्मान का वादा भूल गया।

विज्ञापन


इससे इंटरमीडिएट बोर्ड के 327 टॉपर लैपटॉप के लिए पूरे साल भर इंतजार करते रह गए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद मेधावियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया जा सका। शिक्षा मंत्री का कहना है कि योजना प्रक्रिया में है और अब इस साल से मेधावी बच्चों और उनकी माताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।  
विज्ञापन


छात्र लैपटॉप की मदद से अपने शैक्षिक स्तर को और ऊंचा कर सकें, इसके लिए इंटरमीडिएट में 80 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप दिए जाने थे। वहीं, उत्तराखंड बोर्ड के उन बच्चों, जिनके 75 फीसदी से अधिक अंक हैं, की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के मुताबिक मेधावी बच्चों की माताओं को प्रोत्साहन के रूप में एक हजार रुपये दिए जाने थे, लेकिन सैर सपाटों और विभिन्न योजनाओं के नाम पर लाखों रुपए खर्च करने वाला शिक्षा विभाग मेधावी और उनकी माताओं का सम्मान भूल गया।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अपने कार्यकाल में मेधावियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार देने की घोषणा की थी। इसके साथ ही इंटर में 80 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को लैपटॉप देने का भी शासनादेश हुआ था।

उत्तर प्रदेश में मेधावी बच्चों को सरकार ने लैपटॉप दिए, लेकिन उत्तराखंड के मेधावियों की अनदेखी की गई। मैं खुद और मेरे साथ के अन्य बच्चे पूरा साल भर लैपटॉप मिलने का इंतजार करते रहे।
- लक्ष्मण कुमार, पिछले साल इंटर में 82 फीसदी अंक

जब एक बार शासनादेश हो चुका है तो बच्चों को लैपटॉप मिलना चाहिए था। शिक्षा निदेशक स्तर से इस पर कार्रवाई होनी है, बजट की दिक्कत रही या फिर कोई और कारण, मैं इस संबंध में निदेशक से बात करुंगा।

- एमसी जोशी, शिक्षा सचिव

मेधावी बच्चों को लैपटॉप और उनकी माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार किए जाने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा के कार्यकाल में हुई थी। योजना प्रक्रिया में है, इस साल से मेधावी बच्चों और उनकी माताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
- मंत्री प्रसाद नैथानी, शिक्षा मंत्री

मेधावी बच्चों एवं उनकी माताओं को पुरस्कृत करने का जीओ हो चुका है। योजना का लाभ बच्चों को इसी साल से दिया जाएगा।
- राकेश कुंवर, शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed