{"_id":"7209f1815e0a4686d550714886129c33","slug":"last-day-of-admission-in-kendriya-vidyalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशनः केवि में पंजीकरण का आखिरी दिन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मिशन एडमिशनः केवि में पंजीकरण का आखिरी दिन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 10 Mar 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक में दाखिले के पंजीकरण का आज आखिरी दिन है।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन का शेड्यूल तय
सभी केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के फॉर्म उपलब्ध हैं और जमा भी किए जा रहे हैं। 18 मार्च को सूची जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
केंद्रीय विद्यालय संगठन के तय शेड्यूल के मुताबिक 24 मार्च तक प्रथम सूची के सभी दाखिले संपन्न करने के बाद द्वितीय सूची की तैयारी शुरू हो जाएगी।
केवि के नियमों के मुताबिक कक्षा एक के प्रत्येक सेक्शन में कम से कम दो सीटें इकलौती कन्या संतान के लिए आरक्षित की गई हैं।
ऐसे होगा दाखिला
पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नए दाखिलों में 15 प्रतिशत सीटें एससी और 7.5 प्रतिशत सीटें एसटी अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
40 सीटों में से दस सीटें राइट टू एजूकेशन(आरटीई) के तहत भरी जाएंगी। द्वितीय चरण में बची हुई सीटों पर घर की स्कूल से दूरी संबंधित कई नियमों के तहत नामों का चयन किया जाएगा। इसके पश्चात अंतिम सूची जारी की जाएगी।