{"_id":"4231a0c2d69154346270ad8bb073f0ed","slug":"last-day-for-online-application-for-bcom-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCom के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
BCom के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Jun 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट कालेजों में बीकॉम की सीटों के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग करेगा। एडमिशन कार्डिनेटर प्रो. आरके गुप्ता के अनुसार ऑनलाइन फार्म भरने के बाद प्रिंट प्रमाणपत्र आज भी स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म (यूआईएचएमटी) में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन 12 जून तक भर सकते हैं। वहीं आवेदन फार्म की कॉपी 20 जून तक यूआईएचएमटी में जमा होगी।
विज्ञापन