{"_id":"af7efbcdbc47c09d9c6bb154ab980ddb","slug":"last-date-to-apply-for-admissions-in-govt-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में दाखिला चाहिए तो जल्दी करें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सरकारी स्कूलों में दाखिला चाहिए तो जल्दी करें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Jun 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
शहर के सरकारी स्कूलों में एडमिशन फार्म भरने और जमा करने की आखिरी तारीख 20 जून है। शहर में फार्म जमा और मिलने के छह सेंटर बनाए गए है, जिसमें अभी तक 15 हजार से अधिक फार्म बिक चुके है।
विज्ञापन
27 जून को स्कूल अलाटमेंट और कोर्स की शार्ट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद एक और दो जुलाई को फीस जमा की जाएगी।
वहीं चार जुलाई से क्लासेस शुरू की जाएगी। मंगलवार को सभी छह सेंटर में अधिक संख्या में फार्म जमा किए गए।