{"_id":"fd14c9e29276a29a39d046225c730cdc","slug":"last-date-to-apply-for-admission-in-govt-colleges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कॉलेजों में दाखिले का आज आखिरी दिन, जल्दी करें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सरकारी कॉलेजों में दाखिले का आज आखिरी दिन, जल्दी करें
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी और पीजी कोर्सों के लिए सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन है। इसके बाद विद्यार्थियों को मनपसंद सरकारी कॉलेज में प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा। अंतिम दिन जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि जून माह के शुरुआत से चल रहे सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन का आज आखिरी मौका होगा। शहर के पंडित नेकीराम कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय में कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कॉलेजों में सुबह आठ बजे से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे, जो देर शाम तक चलेंगे।
विज्ञापन
यदि विद्यार्थी किसी साइबर कैफे से रजिस्ट्रेशन कराता है तो वह भी रात 12 बजे तक ही स्वीकार किया जाएगा। नेकीराम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश श्योराण ने बताया कि अंतिम दिन होने वाले रजिस्ट्रेशन का प्रिंट कॉलेज में बुधवार शाम 4 बजे तक जमा कराना होगा। यदि विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी समय पर प्रिंट जमा नहीं कराता तो भी उसका रजिस्ट्रेशन स्वत: रद माना जाएगा।
विज्ञापन
इधर राहत : निजी कॉलेजों में प्रवेश का रहेगा मौका
सरकारी कॉलेजों में जहां यूजी और पीजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन का मौका मंगलवार को समाप्त हो जाएगा वहीं, विद्यार्थियों के सामने निजी कॉलेजों में प्रवेश मिल सकेगा।
निजी कॉलेज में यूजी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 1 जुलाई और पीजी कोर्स के लिए 8 जुलाई है। हालांकि इन कॉलेजों में भी अंतिम तिथि के बाद रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।