फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Last date of admission in RKMV shimla

जल्दी कीजिए, दाखिले का है आखिरी दिन

Fri, 20 Jun 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 20 Jun 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
Last date of admission in RKMV shimla

राजधानी में लड़कियों के सबसे बड़े राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को रूसा सेमेस्टर सिस्टम के तहत यूजी डिग्री कोर्स में दाखिले का अंतिम दिन है। 23 जून को पहली मेरिट लिस्ट आ जाएगी जबकि 24 जून से काउंसलिंग का दौर शुरू होगा।

विज्ञापन


छात्राओं को काउंसलिंग के दिन ही फीस जमा करानी होगी। खाली सीटों के लिए 1 जुलाई को दूसरी सूची निकाली जाएगी। 23 जून को तीनों संकाय की पहली मेरिट जारी होने के बाद 24, 25 और 26 जून को सुबह 11:00 से दोपहर बाद 4:00 बजे तक कॉमर्स और साइंस की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन


कला संकाय के मेजर विषयों के लिए काउंसलिंग 27, 28 और 30 जून को 11:00 से 4:00 बजे तक होगी। मेजर विषय के लिए निर्धारित 120 सीटों के लिए होने वाली काउंसलिंग के दिन ही छात्राओं को फीस जमा करानी होगी। ऐसा करने पर ही सीट कंफर्म मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी विषय में सीटें खाली रह जाती हैं तो 1 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट के आधार 2 से 5 जून तक सुबह 11:00 से 4:00 बजे तक तीनों संकायों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 7 जुलाई से कॉलेज में पहले सत्र की नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने बताया कि वीरवार तक कला संकाय के मेजर विषयों के लिए करीब 750, साइंस के लिए 350 और कला संकाय में 250 प्रवेश फार्म आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षकों की कमेटियां गठित की गई हैं।

बीसीए और बीएससी माइक्रो बायोलॉजी की सीटें खाली

आरकेएमवी में बीसीए सेल्फ फाइनासिंग कोर्स की 60 सीटों में सब्सिडाइज्ड की 30 सीटों में सामान्य वर्ग से 24 सीटें और एससी वर्ग की 4 में से 1 भर गई है जबकि एसटी की दोनों सीटें खाली हैं। नॉन सब्सिडाइज्ड की सभी 30 सीटें खाली हैं जिसके लिए छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।


अन्य सेल्फ फाइनासिंग कोर्स बीएससी माइक्रो बायोलॉजी की 25 में से सिर्फ 3 सीटें भरी हैं जबकि बीएससी बायो टेक्नोलॉजी की 25 में से 5 सीटें भरी हैं। प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने कहा कि तीनों विषयों के लिए छात्राएं कभी भी आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed