फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last date for registration on up board

ऑनलाइन पंजीकरण का अंतिम दिन आज

Tue, 01 Oct 2013 01:02 AM IST
आशीष त्रिपाठी/लखनऊ
आशीष त्रिपाठी/लखनऊ Updated Tue, 01 Oct 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
last date for registration on up board

यूपी बोर्ड में नौंवी व 11वीं कक्षा के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। मंगलवार रात 12 बजे तक ही आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके बावजूद राजधानी के 15 स्कूलों ने अभी तक पंजीकरण प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया है। वहीं, चार अन्य ने यूजर आईडी का इस्तेमाल कर लॉगिन करने के बाद भी आवेदन नहीं किए।
विज्ञापन


अब पंजीकरण न कराने वाले स्कूलों के खिलाफ जांच की तैयारी की जा रही है। बोर्ड की सूची में शामिल 687 में से 639 स्कूलों ने ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


440 स्कूलों के नॉमिनल रोल भी तैयार हो गए हैं। 29 स्कूल पंजीकरण कराने की प्रक्रिया में हैं। हालांकि बचे स्कूलों की संख्या 19 बताई जा रही है।

इसमें से 15 स्कूलों ने तो अभी तक वेबसाइट पर लॉगिन भी नहीं किया है। सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक जेके वर्मा ने बताया कि आवेदन न करने वाले स्कूलों पर नजर रखी जा रही है।

एक अक्तूबर रात 12 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं। अंतिम तिथि निकलने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पंजीकरण प्रक्रिया में शामिल न होने वाले स्कूल
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, मां गांधी इंटर कॉलेज चौक, लखनऊ कॉन्वेंट स्कूल, क्वींस कॉन्वेंट कॉलेज, जीपी मॉन्टेसरी हाईस्कूल, हीरोज मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल, चंदा आदर्श पब्लिक स्कूल, कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, जवाहर सर्वोदय गर्ल्स कॉलेज, सिद्धार्थ पब्लिक हाईस्कूल, यूनिक मॉन्टेसरी गर्ल्स हाईस्कूल, आशुतोष मेमोरियरल स्कूल, महात्मा बुद्ध मेमोरियल स्कूल, हारो पब्लिक हाईस्कूल, एसएम स्कूल, व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल, फातिमा जहरा हाईस्कूल, रामा कॉन्वेंट कॉलेज और डब्ल्यूएफ चिल्ड्रेन अकादमी शामिल हैं। इसमें रामा कॉन्वेंट कॉलेज, डब्ल्यूएफ चिल्ड्रेन अकादमी, व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल और मां गांधी इंटर कॉलेज चौक ने लॉगइन करने के बाद भी पंजीकरण नहीं किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed