फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   last chance to improve AIPMT application form

AIPMT आवेदन फॉर्म में सुधार का है आखिरी मौका

Sat, 13 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
last chance to improve AIPMT application form

ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट 2016 के आवेदन में गलती कर चुके आवेदकों के लिए अच्छी खबर है। सीबीएसई आवेदकों के आग्रह पर उन्हें गलती सुधारने का अवसर देने जा रहा है।

विज्ञापन


आवेदकों के लिए यह एक ही अवसर है, जब वह सुधार की सुविधा का लाभ लेकर अपने ब्यौरे में बदलाव कर सकते हैं। सुधार करने की सुविधा एआईपीएमटी की वेबसाइट पर 15 फरवरी से 20 फरवरी तक ही मिलेगी।
विज्ञापन


इस दौरान वह अपनी जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, स्टेट कोड ऑफ एलिजेबिलिटी व अक्षमता स्टेटस में सुधार कर सकते हैं। फॉर्म में कोई और सुधार करने की इजाजत आवेदकों को नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदकों को एआईपीएमटी की वेबसाइट www.aipmt.nic.in पर जाकर सुधार करना होगा।  सीबीएसई ने 15 फरवरी सुबह दस बजे से 20 फरवरी रात 11.59 बजे तक यह सुविधा देने का फैसला लिया है।


सुधार करने के बाद उम्मीदवार को प्रिंट को रिकॉर्ड के लिए रखना होगा।  उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि सुधार के लिए वह सीबीएसई से संपर्क न करें। उल्लेखनीय है कि देश भर में एआईपीएमटी की परीक्षा एक मई को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed