{"_id":"969a721621baf0ef68ce8dccb127fa83","slug":"last-chance-of-open-school-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन स्कूल के विद्यार्थियों को आखिरी मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ओपन स्कूल के विद्यार्थियों को आखिरी मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 02 Jun 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ओपन स्कूल के विद्यार्थियों को आखिरी मौका दिया है। जिन विद्यार्थियों ने 2007 से 2009 के दौरान ओपन स्कूल से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दी थी और अब तक उनका रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है, उन्हें आखिरी मोहलत दी गई है।
विज्ञापन
बोर्ड ने साफ किया है कि इन तीन सालों के दौरान परीक्षा देने वाले विद्यार्थी 26 जून तक अपने दस्तावेज बोर्ड के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि यह पता चल सके कि किन कारणों से उनका रिजल्ट अभी तक रुका हुआ है।
विज्ञापन
अगर वे 26 जून तक बोर्ड के सामने दस्तावेज प्रस्तुत करने में नाकाम रहे तो उनका केस हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा। उसके बाद उनकी परीक्षा मान्य नहीं होगी। गौरतलब है कि बोर्ड ने प्राइवेट परीक्षा खत्म करने के बाद ओपन स्कूल सिस्टम शुरू किया था। हर साल करीब एक लाख विद्यार्थी ओपन स्कूल से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देते हैं।
विज्ञापन