फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last chance for young scientist to grab fellowship

नेहरू फेलोशिप में युवा वैज्ञानिकों को अंतिम मौका

Thu, 20 Mar 2014 09:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Mar 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
last chance for young scientist to grab fellowship

काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) की युवा वैज्ञानिकों के लिए नेहरू पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप स्कीम में अंतिम मौका है।

विज्ञापन


जून के अंत में घोषित होने वाली फैलोशिप के लिए आवेदन 31 मार्च तक किया जा सकता है। इसमें वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो पीएचडी कोर्स के लिए अपनी थीसिस जमा कर चुके हैं।
विज्ञापन


जो छात्र थीसिस जमा करने वाले हैं, वे भी इसके लिए योग्य हैं। फेलोशिप की वैधता खत्म होने से पहले ही थीसिस जमा करनी होगी। आवेदक को हाई इंपैक्ट वाले साइंस जर्नल में पब्लिश होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फेलोशिप भारतीय मूल के युवा वैज्ञानिक और विदेशों में रहे रहे छात्रों के लिए भी रहेगी। न्यूनतम उम्र सीमा 32 साल है। आरक्षित वर्ग में पांच साल की छूट है।

यह फेलोशिप पाने वाले छात्रों को हर महीने 35,000 रुपए और हाउसिंग भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा तीन लाख रुपए हर साल शोधकार्य पर खर्च के लिए मिलेंगे।

इसमें से 25 फीसदी तक देश-विदेश में यात्रा के लिए खर्च किया जा सकता है। 100 युवा वैज्ञानिकों को  फेलोशिप दी जाएगी। इन छात्रों को सीएसआईआर की लखनऊ सहित देशभर में मौजूद लैब में शोध करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed