{"_id":"ec648ea3d549f0b7d5203970ea1ce444","slug":"last-chance-for-taking-admission-in-ignou","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGNOU: एडमिशन की डेट बढ़ी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
IGNOU: एडमिशन की डेट बढ़ी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Jan 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र जनवरी 2014 के लिए दाखिले का आखिरी मौका 15 जनवरी तक है।
विज्ञापन
जो छात्र अभी तक दाखिला आवेदन पत्र भेजने से रह गए हैं, वे 500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू प्रबंधन के अनुसार, छात्रों की मांग पर आवेदन पत्र भेजने की तारीख 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। छात्र आवेदन पत्र मुख्यालय, रीजनल सेंटर या ऑनलाइन भी जमा करवा सकते हैं।
छात्र नए सत्र में एमएससी मैथमेटिक्स के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय में भी विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं।
इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन हॉस्पिटल इन हेल्थ मैनेजमेंट, वृद्धावस्था, एचआईवी चिकित्सा और गहन चिकित्सा आदि में पीजी डिप्लोमा किया जा सकता है।
छात्र इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in. से भी आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।