{"_id":"6a086ed6c6dcad349f0174f7bc5a0023","slug":"language-change-in-jee-mains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेंस: सवाल समझ में नहीं आए तो भाषा बदलो","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जेईई मेंस: सवाल समझ में नहीं आए तो भाषा बदलो
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Dec 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग के महामुकाबले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस 2015 की आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे अभ्यर्थियों के लिए ऑफलाइन के बजाए कंप्यूटर आधारित परीक्षा ज्यादा बेहतर हो सकती है।
विज्ञापन
सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड हैं निर्देश
यहां परीक्षा का माध्यम रोड़ा नहीं बनेगा। क्योंकि यहां एक ही सवाल को अभ्यर्थी अपनी मर्जी से हिंदी या अंग्रेजी में पढ़ सकते हैं। लिखित परीक्षा में यह सुविधा नहीं मिलेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में एग्जाम हॉल में ही अभ्यर्थी हिंदी या अंग्रेजी में सवाल पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
जेईई मेंस कंप्यूटर आधारित परीक्षा 10 और 11 अप्रैल 2015 को आयोजित होगी, जबकि लिखित परीक्षा चार अप्रैल 2015 को होगी। सीबीएसई ने परीक्षा से संबंधित निर्देश अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। इसमें बताया गया है कि परीक्षा के माध्यम के चयन में कंप्यूटर आधारित वाले अभ्यर्थी आजाद होंगे।
विज्ञापन
वे अपनी मर्जी से अपने सवाल को पढ़ सकते हैं। मसलन, अगर कोई सवाल उन्हें हिंदी में समझ नहीं आ रहा है तो वे तुरंत क्लिक कर उसी सवाल को अंग्रेजी में समझ सकते हैं। इसी प्रकार अंग्रेजी में दिए गए सवाल को हिंदी में कंवर्ट किया जा सकेगा।
परीक्षा में इंटरनेट की जरूरत नहीं
सीबीएसई बोर्ड ने साफ कर दिया है कि यह ऑनलाइन परीक्षा नहीं है। इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती, जिसकी स्पीड से परीक्षा प्रभावित हो। इसके बजाए यह परीक्षा लोकल एरिया नेटवर्क सिस्टम पर आयोजित होगी।
अगर कंप्यूटर में कोई खराबी भी आ गई तो जितनी देर तक एक्सपर्ट उस कंप्यूटर को बदलेंगे, उतने समय की छूट दी जाएगी। यानी परीक्षा पूरे तीन घंटे में ही पूरी मानी जाएगी।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे और द्वितीय पाली की कंप्यूटर आधारित परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
ऑफलाइन के मुकाबले ऑनलाइन परीक्षा में कई सुविधाएं हैं। यहां शुल्क भी कम है और कंप्यूटर की ज्यादा नॉलेज की जरूरत नहीं है।
- मनु पंत, सीईओ, अचीवर्ज क्लासेज