फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady dr will recruit in lu campus dispensary

LU: अब डिस्पेंसरी में तैनात होगी एक महिला डॉक्टर

Thu, 22 Aug 2013 09:32 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Aug 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
lady dr will recruit in lu campus dispensary

लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ रहीं छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। यूनिवर्सिटी की डिस्पेंसरी में अब एक महिला डॉक्टर भी तैनात की जाएगी।

विज्ञापन
अभी तक डिस्पेंसरी में तीनों पुरुष डॉक्टर ही हैं।


छात्रसंघ चुनाव पर प्रतिबंध लगने के बाद लविवि में छात्राओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष तक छात्राओं की संख्या 60 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

इसके बाद से डिस्पेंसरी में महिला डॉक्टर की तैनाती की मांग ने जोर पकड़ लिया था। शासन द्वारा स्थायी पद मंजूर नहीं मिलने के कारण मामला लटका हुआ था।

बीच का रास्ता निकालते हुए विवि ने शासन को स्थायी पद के बजाय महिला डॉक्टर को संविदा पर नियुक्त करने की अनुमति मांगी है। संविदा पर महिला डॉक्टर की तैनाती के लिए विवि ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

शासन पर डॉक्टर के वेतन का अतिरिक्त भार न पड़ने के कारण उम्मीद जताई जा रही है कि प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। इसके अलावा अब विवि के सभी हॉस्टलों में प्राथमिक उपचार के लिए अब फर्स्ट-एड किट उपलब्ध कराई जाएगी।

अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) प्रो. हर्षमोहन के अनुसार ये किट सभी हॉस्टलों के प्रोवोस्टों को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डिस्पेंसरी में संविदा पर महिला डॉक्टर की तैनाती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed