फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   la martiniere girls college champion

ला मार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज बना ट्रेस बीएजी-2013 चैंपियन

Thu, 08 Aug 2013 02:32 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Aug 2013 02:32 AM IST
विज्ञापन
la martiniere girls college champion

ला मार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज ने ट्रेस बीएजी-2013 इंटर स्कूल फेस्ट में बाजी मार ली है। स्कूल की टीम ने इस फेस्ट की ट्राफी पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन


हालांकि, आयोजक स्कूल होने के नाते ये ट्रॉफी दूसरे स्थान पर रहे सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की टीम को सौंप दी गई।

ला मार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज के इंटर स्कूल फेस्ट ट्रेस बीएजी-2013 पांच अगस्त से शुरू हुआ था। स्कूल की बेटर इंग्लिश एक्सप्रेशन सोसाइटी (बीज) की ओर से पहले दिन बी ज्वैल्स-2013 का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


दूसरे दिन हेल्थ क्लब और तीसरे व अंतिम दिन गांधी कॉर्नर की ओर से गांधी कॉर्नर क्विज का आयोजन हुआ। बी-ज्वैल ट्राफी सेठ एमआर जयपुरिया के नाम रही लेकिन अन्य दोनों पर ला मार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेन डाउन (स्टोरी राइटिंग) में ला मार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज फर्स्ट, आर्मी पब्लिक स्कूल एसपी रोड सेकंड और दिल्ली पब्लिक स्कूल जानकीपुरम थर्ड पोजिशन पर रहा।

फ्लाइट्स ऑफ फैंटेसी (पोएट्री राइटिंग) में फर्स्ट पोजिशन पर ला मार्टीनियर कॉलेज और सेठ एमआर जयपुरिया की बीच टाई रहा।

वहीं, सेकंड पर आर्मी पब्लिक स्कूल व सेंट फ्रांसिस कॉलेज और थर्ड पोजिशन पर सिटी मॉण्टेसरी स्कूल चौक की टीम ने कब्जा जमाया।

इसके अलावा बैग स्टोरी राइटिंग में सेंट ऐंजनेस लॉरेटो डे, एक्ट इट आउट में लॉरेटो कॉन्वेंट, वर्ड वेब में सेठ एमआर जयपुरिया, सेल लाइक हॉट केक में ला मार्टीनियर गर्ल्स और ड्यूट सिंगिंग में भी ला मार्टीनियर कॉलेज ने बाजी मारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed