फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   KVPY Scholaship Exam Schedule, See Here

7 हजार की स्कॉलरशिप चाहिए तो ये परीक्षा दें

Mon, 14 Jul 2014 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Jul 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
KVPY Scholaship Exam Schedule, See Here

कालेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर बेसिक साइंस में रिसर्च के तौर पर कैरियर बनाने के इच्छुक होनहारों के लिए केंद्रीय वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) बेहद फायदेमंद है। केवीपीवाई टेस्ट क्लीयर करने वाले स्टूडेंट्स को 5 से 7 हजार रुपये तक की मासिक स्कॉलरशिप मिलेगी।

विज्ञापन


यह स्कॉलरशिप एमएससी और पीएचडी की पढ़ाई तक दी जाती है। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (नई दिल्ली) की ओर से यह स्कॉलरशिप हर साल दी जाती है। 11वीं और 12वीं में 80 फीसदी (70 रिजर्व कैटेगरी) से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए आयोजित होने वाले एंट्रेंस टेस्ट में बैठ सकते हैं।
विज्ञापन


गणित और साइंस दोनों विषयों में भी अलग-अलग 80 फीसदी अंक होने जरूरी है। बीएससी के स्टूडेंट भी केवीपीवाई के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के 60 फीसदी से अधिक अंक होने जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

28 अगस्त तक आवेदन, 2 नवंबर को टेस्ट

KVPY Scholaship Exam Schedule, See Here

टेस्ट में अपीयर होने के लिए विद्यार्थियों को 28 अगस्त तक  www.kvpy.org.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन के प्रिंट की कापी 8 सितंबर तक भेजनी जरूरी है।

आवेदन फीस 500 रुपये तय की गई है। एससी-एसटी कैटेगरी में कोई फीस नहीं देनी होगी। केवीपीवाई परीक्षा 2 नवंबर को देश भर के चुनिंदा सेंटर पर ली जाएगी।

बेसिक साइंस के फिल्ड में कैरियर बनाने वाले स्टूडेंट्स के लिए काफी अच्छी स्कॉलरशिप है। हर साल ट्राइसिटी से 2-3 स्टूडेंट को यह स्कॉलरशिप मिल रही है। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की जगह अब बीएससी नॉन मेडिकल जैसे विषयों को स्टूडेंट्स प्राथमिकता दे रहे हैं।
डा.संगीता खन्ना, डायरेक्टर केमिस्ट्री कोचिंग सेंटर सेक्टर-24 चंडीगढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed