{"_id":"69203774e2a094d8613ddde9fbe53471","slug":"kv-will-start-admissions-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालयों में आज से शुरू होगी दाखिले की दौड़","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
केंद्रीय विद्यालयों में आज से शुरू होगी दाखिले की दौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालयों (केवी) में सत्र 2016-17 के लिए दाखिला प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने राजधानी क्षेत्र में आने वाले स्कूलों के लिए ऑनलाइन और शेष भारत में ऑफलाइन आवेदन की सुविधा दी है।
विज्ञापन
दिल्ली क्षेत्र में केवीएस के 43 प्रात:कालीन और 22 सांध्यकालीन स्कूल आते हैं। पहली कक्षा में दाखिला के लिए आठ फरवरी से 10 मार्च तक आवेदन का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
18 मार्च को दाखिले की पहली सूची जारी की जाएगी। वहीं, दूसरी से ऊपर की कक्षाओं (11वीं छोड़कर) के लिए पंजीकरण 4 से 18 अप्रैल तक होगा और दाखिला सूची 25 अप्रैल को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
केवीएस आयुक्त संतोष कुमार मल्ल के मुताबिक, दिल्ली में इस बार कुल 65 प्रात: और सांध्यकालीन स्कूलों की दस हजार सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन की यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा, तो देशभर के कुल 1133 केंद्रीय विद्यालयों में अगले सत्र से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
केवी में देशभर में पहली कक्षा के लिए करीब एक लाख सीटें हैं। इच्छुक व्यक्ति www.kvsrodelhi.org पर लॉग इन करके दिल्ली के स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं।