{"_id":"38623ea6756fb8b9e479032b07f6ed18","slug":"kurukshetra-university-prospectus-release-for-2-year-bed-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीएड करना चाहते हैं तो पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीएड करना चाहते हैं तो पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 10 Jul 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
केयू के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय ने कार्यरत अध्यापकों के लिए (सत्र 2014-15 में) दो वर्षीय बीएड कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिले हेतु प्रोस्पेक्टस बिक्री के लिए जारी कर दिया है।
विज्ञापन
दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय की उप-कुलसचिव ऊषा चांदना ने बताया कि विवरण पुस्तिका विश्वविद्यालय में मैनेजर, यूनिवर्सिटी प्रेस से सामान्य वर्ग के लिए 800 रुपये और डाक से 850 रुपये, हरियाणा के अनुसूचित जाति, जनजाति और नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए यूनिवर्सिटी प्रेस से 200 रुपये और डाक से 250 रुपये का ड्राफ्ट केयू कुलसचिव के नाम देकर डाक से मंगवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विवरण पुस्तिका विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kuk.ac.in/ से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए सामान्य वर्ग के लिए 800 रुपये और अनुसूचित जाति/जनजाति/नेत्रहीन/ विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये का ड्राफ्ट कुलसचिव के नाम डाउनलोड फार्म के साथ संलग्न करना होगा। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2014 निर्धारित की है।
विज्ञापन