फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   KU will be the recruitment of clerks, examination on 15 june

केयू में होगी क्लर्कों की भर्ती, परीक्षा 15 को

Tue, 10 Jun 2014 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Jun 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
KU will be the recruitment of clerks, examination on 15 june

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी क्लर्क पदों के लिए 15 जून को होने वाली परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। परीक्षा देने वाले करीब 24 हजार आवेदकों के रोल नंबर डिस्पैच कर दिए गए हैं और यदि फिर भी किसी आवेदक को रोल नंबर नहीं मिलता, तो फिर उनकी सुविधा को ध्यान में रखा गया है।

विज्ञापन


केयू प्रशासन ने वैबसाईट पर भी रोल नंबर अपलोड करने की सुविधा दी है। वैबसाईट से आवेदक अपना रोल नंबर, परीक्षा केंद्र एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रवक्ता के अनुसार सभी आवेदकों के रोल नम्बर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दिए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी अगर किसी आवेदक को रोल नम्बर नहीं मिलता है, तो वे विश्वविद्यालय की वैबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट केयूके डॉट एसी डॉट इन से अपना रोल नंबर डाउनलोड कर परीक्षा में बैठ सकते हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि लिपिक पद के लिए 15 जून को होने वाली परीक्षा में करीब 23 हजार 748 आवेदनकर्ता बैंठेंगे। बतां दें कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 155  लिपिक पदों के लिए कुल 27 हजार 200 लोगों ने आवेदन किया है, जिसमें बजटेड के 133 पदों हेतु 25 हजार 600 और एसएफएस (सैल्फ फाईनेंस) के 32 पदों के लिए 1600 आवेदन आए हैं। इन पदों पर भर्ती होने की योग्यता कम से कम स्नातक निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के लिए बनाए गए 74 केंद्र
केयू प्रशासन द्वारा 15 जून को आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए 74 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed