फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kotshera and rkmv merit list, see here.

कोटशेरा और आरकेएमवी की मेरिट लिस्ट जारी, देखें यहां

Tue, 23 Jun 2015 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 Jun 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
kotshera and rkmv merit list, see here.

कॉलेजों में यूजी में रूसा सीबीसीएस कोर्स के प्रथम सत्र में प्रवेश लेने के लिए बीस जून तक जमा हुए आवेदनों के आधार पर पहली मेरिट सूची सोमवार को जारी कर दी। राजधानी के कोटशेरा कॉलेज में उपलब्ध 16 मेजर विषयों में से सिर्फ एक कामर्स में सभी सीटें भरी गईं। अन्य सभी विषयों में सीटें खाली पड़ी हुई हैं।

विज्ञापन


राजकीय कन्या महाविद्यालय में उपलब्ध मेजर विषयों में सिर्फ कामर्स, इतिहास और राजनीति शास्त्र के लिए तय सीटों से अधिक आवेदन आए और उसकी मेरिट सोमवार को ही कॉलेज नोटिस बोर्ड पर लगा दी है। शेष उपलब्ध विषयों में सीटों के लिए आवेदन पर सभी को प्रवेश मिल गया है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली ने भी सोमवार को बीसीए की पहली मेरिट जारी कर दी है।
विज्ञापन


मेरिट जारी होने के बाद अगले दो रोज तक छात्रों को काउंसलिंग और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आरकेएमवी में सेल्फ फाइनासिंग कोर्स बीएससी माईक्रो बायोलॉजी, बीएससी बायोटेक और बीसीए कोर्स के लिए आवेदन और प्रवेश की प्रक्रिया जारी रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजौली कॉलेज में 73 फीसदी तक कट आफ
सेंटर आफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में बीसीए प्रथम सत्र के लिए आए आवेदनों के बाद जारी की मेरिट में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 73, एसटी की 71 फीसदी, एससी की 70 फीसदी कट ऑफ रही। कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी ने कहा कि यूजी कोर्स के प्रथम सत्र के अन्य मेजर विषयों की मेरिट मंगलवार को जारी की जाएगी।

कोटशेरा में बीसीए की 63.8 फीसदी कट आफ
कोटशेरा कॉलेज प्राचार्य आरआर चौहान ने बताया कि कॉलेज में बीसीए कोर्स की मेरिट 75.3 फीसदी जबकि 63.8 फीसदी कट आफ मेरिट रही। इंग्लिश में 99, हिंदी में 116, अर्थशास्त्र में 94, राजनीति शास्त्र में 18, लोक प्रशासन में 59, समाज शास्त्र में 48, इतिहास में 92, भूगोल में 70, पत्रकारिता जेएमसी में 74, म्यूजिक में 65, फिजिक्स में 52, कैमिस्ट्री में 89, बॉटनी में 110, जूलॉजी में 113 गणित में 32 और कामर्स में सभी सीटें भर गई है।


बीसएसी प्रथम सत्र में कट ऑफ 63.8 फीसदी गई। पहली मेरिट और खाली सीटों का ब्यौरा कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर लगा दिया है। आरकेएमवी प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने माना कि कामर्स, इतिहास और राजनीति शास्त्र की मेरिट जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed