फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Know everything about DU admission process

डीयू में एडमिशन शुरु, जानिए पूरी प्रक्रिया

Wed, 20 May 2015 08:22 PM IST
Updated Wed, 20 May 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
Know everything about DU admission process

दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र 2015-16 के लिए बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस), बीबीए (फाइनेंस एंड इंवेस्टमेंट एनालाइसिस) और बीए ऑनर्स (बिजनेस इकोनॉमिक्स) में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू होगी।

विज्ञापन


पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 जून है जबकि 14 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैट) होगी। इसमें वही छात्र बैठ सकेंगे, जिन्होंने 12वीं में गणित और अंग्रेजी के साथ दो अन्य इलेक्टिव विषय में कम से कम 60 फीसदी अंक हासिल किए होंगे।
विज्ञापन


इस बार बीएमएस और बीबीए (एफआईए) के लिए लिखित परीक्षा की वेटेज 50 फीसदी और 12वीं के अंकों की 30 फीसदी होगी। साथ ही 10-10 इंटरव्यू-ग्रुप डिस्कशन की वेटेज होगी। बीए ऑनर्स (बिजनेस इकोनॉमिक्स) में साक्षात्कार और ग्रुप डिस्कशन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित परीक्षा के 50 फीसदी और 12वीं के 50 फीसदी अंकों की ही वेटेज होगी। वहीं बीएमएस व बीबीए (एफआईए) में इंटरव्यू और जीडी होगा। बीएमएस के लिए शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज में 185, दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज और केशव महाविद्यालय में 46-46 सीटें हैं।

कार्यक्रम तिथि: ई-मेल से भेजा जाएगा एडमिट कार्ड

Know everything about DU admission process

बीबीए (एफआईए) केवल शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज में पढ़ाया जाता है। जहां कुल 62 सीट है। बीए ऑनर्स (बिजनेस इकोनॉमिक्स) 10 कॉलेजों में पढ़ाया जाता है। इसकी कुल 488 सीटें हैं।

छात्रों को एडमिट कार्ड ई-मेल के जरिये 8 से 10 जून के बीच भेजा जाएगा। कार्ड में किसी प्रकार की गलती होने पर हेल्पडेस्क admissionhelpdesk@sscbsdu.ac.in या फिर शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडी में 11 से 12 जून तक संपर्क करना होगा।

डीयू के साथ ही सेंट स्टीफंस कॉलेज में भी दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। सेंट स्टीफंस में डीयू से अलग दाखिले की प्रक्रिया होती है।

28 मई से आवेदन फॉर्म भरे जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन की ही व्यवस्था है। पहली बार लिखित परीक्षा की ली जाएगी।

व्हाट्स ऐप पर एडमिशन की दिक्कतें हुईं दूर

Know everything about DU admission process

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने स्मार्ट क्लासरूम यूनिवर्सिटी बनाने से पहले छात्रों को हाईटेक बनाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत देश में पहली बार दाखिला हेल्पलाइन को व्हाटसऐप से जोड़ा गया ताकि छात्रों को सीधे दाखिला संबंधी दिक्कतों को दूर कर सके।

हेल्पलाइन के व्हाट्सऐप पर करीब 2945 समस्याओं का हल सुलझाया गया है। जामिया प्रवक्ता डॉ. मुकेश रंजन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ छात्रों को फॉर्म भरने की दिक्कतों को दूर करने के लिए पहली बार डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस की सहयोग से हेल्पलाइन डेस्क बनाई गई है।

ईमेल या लैंडलाइन पर छात्रों की शिकायतों का निवारण तो करते हैं, लेकिन मोबाइल समेत व्हाट्सऐप का प्रयोग देश में पहली बार किया गया है।

हेल्प डेस्क पर कुल 47 हजार से अधिक छात्रों ने दाखिला संबंधी परेशानियों के लिए कॉल किया। जिसमें 5281 ईमेल, 22 हजार लैंड लाइन, 10134 मोबाइल, 7 हजार हेल्पलाइन पर स्वयं आकर पूछना व 2945 व्हाटसऐप शामिल था।

डीयू का दीक्षांत समारोह 30 को

Know everything about DU admission process

दिल्ली विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत समारोह 30 मई को होगा। इस बार यह समारोह कुलपति कार्यालय की बजाय डीयू खेल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। हालांकि मुख्य अतिथि का नाम फाइनल नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि एम्स के निदेशक प्रो. एमसी मिश्रा मुख्य अतिथि हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, मुख्य अतिथि पर अंतिम निर्णय नहीं होने से समारोह में देरी हुई है। अब तक यह समारोह फरवरी-मार्च में होता आया है। दरअसल, अक्तूबर में कुलपति का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में प्रशासन की सोच थी कि राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति को मुख्य अतिथि बनाया जाए, लेकिन वहां बात नहीं बन पाई।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने का प्रयास किया गया लेकिन वहां भी बात न बनने पर प्रोफेसर एमसी मिश्रा को आमंत्रित किया गया। प्रोफेसर मिश्रा से स्वीकृति मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed