{"_id":"990064b4703bef456e1459cceeed1d0f","slug":"know-admission-schedule-for-iti-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिला लेना चाहते हैं तो इसे पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आईटीआई में दाखिला लेना चाहते हैं तो इसे पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Jun 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के लिए दाखिला कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इसके अलावा सभी प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, मूक एवं बधिर कल्याण केंद्र, गुड़गांव में इंजीनियरिंग एवं गैर-इंजीनियरिंग व्यवसायों में तथा 19 उत्कृष्टता केंद्रों के बेसिक मॉड्यूल और एडवांस मॉड्यूल में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
दाखिला फार्म सहित विवरणिका मुख्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं सभी महिला राजकीय/प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से 30 रुपये की अदायगी पर 10 से 24 जून, दोपहर 12 बजे तक प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
भरे हुए आवेदन पत्र 24 जून को शाम चार बजे तक जमा करवाए जा सकते हैं। सभी सहशिक्षा राजकीय/प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में लड़कियों के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।
दाखिले सबंधी विस्तृत जानकारी और विवरणिका विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।