पीयू में पहला 5 स्टार ऑडीटोरियम, जानिए 5 खूबियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू मेन कैंपस में कई सालों से निर्माणधीन राजीव गांधी कालेज भवन बनकर तैयार हो गया है। 27 सितंबर को भवन का जाने माने पंजाबी लेखक गुरदायल सिंह करेंगे। करीब 5 करोड़ की लागत से बने भवन में शानदार 31 कमरे हैं।
पहली बार पीयू प्रशासन कालेज भवन के कमरों की बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन करने की तैयारी है। शिक्षक घर बैठे ही ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे।
पीयू एफिलिएटेड 192 कालेज के शिक्षकों को विभिन्न सेमिनार या अन्य इवेंट में चंडीगढ़ आने पर ठहरने की दिक्कत नहीं होगी। फाइव स्टार होटल की तर्ज पर कमरों में एसी, टॉयलेट सहित सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
डीन कालेज डेवलेपमेंट प्रो.नवल किशोर ने कहा कि पंजाब स्थित कालेजों से आने वाले शिक्षकों के लिए पीयू में ठहरने में अब काफी सुविधा मिलेगी। 5 मंजिला बिल्डिंग में लिफ्ट की भी सुविधा होगी।
एशिया का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम अगले साल
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) अगले साल तक एशिया का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम बनाकर नया रिकार्ड अपने नाम दर्ज कराएगी। सेक्टर-25 स्थित पीयू साउथ कैंपस में करीब डेढ़ साल से बंद पड़े मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया है। करीब 3500 लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता वाले ऑडिटोरियम को मार्च-अप्रैल 2015 तक तैयार करने का लक्ष्य है।
चेन्नई की टीजीआई कंस्ट्रक्शन कंपनी ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य कर रही है। ऑडिटोरियम तैयार करने में 200 से अधिक मजदूर दिन रात निर्माण काम में जुटे हुए हैं। तीन मंजिला ऑडिटोरियम में 1 हजार से अधिक लोगों के लंच-डिनर के लिए डिनर हॉल बनेगा।
बजट में करनी पड़ी कटौती
40 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम को फंड की कमी के कारण बंद करना पड़ा। इतने बड़े प्रोजेक्ट को बीच में छोड़ने पर पीयू प्रशासन की काफी आलोचना भी हो रही थी।
आखिर में ऑडिटोरियम के निर्माण में कुछ बदलाव किया गया है। सूत्रों के अनुसार ऑडिटोरियम के साथ बनने वाले कुछ सेमिनार रूम और ठहरने के लिए सुईट का निर्माण नहीं किया जाएगा। पीयू प्रशासन ने निर्माण के लिए 20 करोड़ का फंड जारी कर दिया है।
इंटरनेशनल हॉस्टल का काम अंतिम चरण में
पीयू के साउथ कैंपस में बनने वाले पहले इंटरनेशनल हॉस्टल (एनआरआई) की काम भी पूरे जोरों पर जारी है। छ मंजिला इंटरनेशनल हॉस्टल को विदेशी स्डूडेंट की डिमांड को देखते हुए बनाया गया है।
होटल की तर्ज पर बने सभी 70 कमरों में सभी आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। 2014 के अंत तक हॉस्टल की 6 में से 4 मंजिल पूरी कर ली जाएंगी। पीयू अधिकारियों के अनुसार अच्छे हॉस्टल नहीं होने के कारण काफी विदेशी स्टूडेंट पीयू में दाखिला नहीं लेते।
उधर, पीयू डायरेक्टर यूथ वेलफेयर बिल्डिंग में स्टूडेंट्स के लिए 33 कमरे तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। महीने भर में इस इमारत का उद्घाटन भी करने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।