{"_id":"ef82af5ac489d3eedcf8fdf950451196","slug":"kiran-kher-in-punjab-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण खेर से मिलना है तो आज पहुंचें पीयू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
किरण खेर से मिलना है तो आज पहुंचें पीयू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 May 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी आएंगी। पीयू एल्युमनी एसोसिएशन (पीयूएए) की ओर से शनिवार को होने वाले स्कॉलरशिप अवार्ड समारोह में किरण खेर गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शामिल होंगी।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एसएस सोढी इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगे। पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। किरण खेर पीयू की ही पूर्व छात्रा रही हैं।
विज्ञापन
पीयू ने विशेष तौर पर उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। पीयू स्थित गोल्डन जुबली हाल में दोपहर 12 बजे होने वाले समारोह में पीयू और कालेजों के 75 टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। दोपहर दो बजे से एल्युमनी एसोसिएशन की बैठक होगी।
विज्ञापन