फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kiran kher connection in punjab univercity

जानिए, चंडीगढ़ की नई सांसद का पीयू कनेक्शन

Sat, 17 May 2014 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 May 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
kiran kher connection in punjab univercity

पंजाब यूनिवर्सिटी की एक और होनहार छात्रा ने फिर से कैंपस का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने वाली अभिनेत्री किरण खेर पंजाब यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं। 1976 में किरण खेर ने पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थियेटर से डिग्री हासिल की थी।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद लोकसभा चुनाव में जीत के तुरंत बाद किरण खेर को पीयू प्रोफेसर और नॉन टीचिंग कर्मचारियों ने बधाई संदेश भेजने शुरू कर दिए। पीयू डीन एल्युमनी प्रो.अनिल मोंगा ने कहा कि पीयू को अपनी पूर्व छात्रा की उपलब्धि पर गर्व है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किरण खेर को डीन एल्युमनी की ओर से बधाई संदेश भेजा जाएगा। साथ ही इसी महीने 24 मई को होने वाले पीयू एल्युमनी के कार्यक्रम में किरण खेर को विशेष अतिथि के तौर पर बुलाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू सीनेट में बैठेंगी किरण खेर

kiran kher connection in punjab univercity

पीयू सीनेट में अब पीयू एल्युमनी और लोकसभा सदस्य किरण खेर भी शिरकत करेंगी। पीयू कैलेंडर के तहत शहर से लोकसभा सदस्य सीनेट का एक्स ऑफिसो होता है।

पूर्व सांसद पवन बंसल भी सीनेट में लगातार आते रहे हैं। ऐसे में 25 मई को होने वाली सीनेट बैठक में किरण खेर की उपस्थित के कयास लगाए जा रहे हैं। पीयू चांसलर डॉ. हामिद अंसारी से किरण खेर को सीनेट सदस्य की फाइल जल्द भेजी जा सकती है।

किरण की जीत पर पीयू में जश्न

kiran kher connection in punjab univercity

किरण खेर की जीत पर पीयू में शुक्रवार को खुशी का माहौल रहा। पीयू हॉस्टल के कॉमन रूम में दिनभर युवाओं की चंडीगढ़ सीट के रिजल्ट को लेकर पैनी नजर रही।

किरण खेर की जीत घोषित होते ही विद्यार्थियों ने जश्न मनाया। कई जगह मिठाई भी बांटी गई। एबीवीपी नेता दिनेश चौहान ने बताया कि सोमवार को पीयू कैंपस और सभी कॉलेज में बीजेपी की जीत पर मिठाई बांटी जाएगी।

पीयू को किरण से उम्मीद

kiran kher connection in punjab univercity
बीजेपी उम्मीदवार और पीयू की पूर्व छात्रा किरण खेर की जीत पर पीयू कैंपस के सभी नॉन टीचिंग स्टॉफ की ओर से बधाई। उम्मीद करते हैं कि पीयू से जुड़े मुद्दों को किरण खेर सेंटर लेवल तक ले जाएंगी। पीयू को आर्थिक तंगी से निकालने में उनकी भूमिका अहम होगी।
-दीपक कौशिक (प्रेसिडेंट पीयू नॉन टीचिंग एसोसिएशन)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed