फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kids carnival at kalka

किड्स कार्निवाल देखना है तो पहुंचे कालका

Sat, 14 Dec 2013 05:06 PM IST
अमर उजाला, कालका
अमर उजाला, कालका Updated Sat, 14 Dec 2013 05:06 PM IST
विज्ञापन
kids carnival at kalka
कालेज ग्राउंड में पंजाब झूला कंपनी द्वारा रेडक्रास विंटर कालका ट्रेड फेयर एंड किड्स कॉर्निवाल का शुक्रवार को आगाज किया गया।
विज्ञापन


यह ट्रेड फेयर दो भागों चलेगा, जिसमें पहला भाग 13 से 22 दिसंबर और दूसरा 23 से 1 जनवरी 2014 तक होगा। आप जैसे ही मेले के प्रवेश द्वार पर कदम बढ़ाएंगे, आपको विशाल टाइटेनिक जहाज का आकर्षण लुभाएगा।

पंजाब झूला कंपनी के अरेंजमेंट मैनेजर मोहन सिंह ने बताया कि इस ट्रेड फेयर में करीब 50 स्टॉल लगे हैं, जहां कपड़े, ज्वेलरी, फर्नीचर के साथ-साथ खाद्य सामग्री भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


मेले में एंट्री फीस 10 रुपये प्रति व्यक्ति है। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जिनमें ज्वाइंट व्हील, कुश्ती झूला, ड्रैगन ट्रेन, चांद-तारा झूला के अलावा सर्कस कुंआ भी है। सर्कस कुएं में दो कारें और तीन मोटरसाइकिल दौड़ती हुई दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed