{"_id":"31b4302eb774ee2534f3c3edb7f790e5","slug":"kgmu-will-give-training-to-medical-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू सुधारेगा मेडिकल स्टूडेंट्स की स्किल्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
केजीएमयू सुधारेगा मेडिकल स्टूडेंट्स की स्किल्स
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Nov 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
केजीएमयू इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों की स्किल सुधारेगा। इसमें छात्र-छात्राओं को बुलाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिससे वो भी बेहतर डॉक्टर बन सकें। केजीएमयू के कुलपति प्रो. रविकांत ने बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल का उद्देश्य हर छात्र को सम्पूर्ण डॉक्टर बनाना है।
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया की बैठक में देश भर में चिकित्सा शिक्षा के लिए होने वाली परीक्षाओं का स्तर सुधारने पर चर्चा की गई।
इसके अलावा मुख्य शहरों से दूर के चिकित्सा संस्थानों के लिए स्किल सेंटर विकसित करने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. एसके शुक्ला और निदेशक एम्स प्रो. एमसी मिश्रा सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन