{"_id":"e44b2b0acb585e0e3bc09fcb7c7db12f","slug":"kgmu-turns-strict-towards-class-bunkers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ALERT: अब मेडिकोज ने क्लास बंक की तो...","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ALERT: अब मेडिकोज ने क्लास बंक की तो...
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Oct 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
केजीएमयू के सरदार पटेल हॉस्टल में रहने वाले मेडिकोज ने क्लास बंक की तो उसकी शिकायत उनके माता-पिता से की जाएगी।
विज्ञापन
सख्ती के लिए हॉस्टल में मेडिकोज के आने व जाने पर प्रतिबंध लग गया है। हॉस्टल के छात्र केवल लंच के समय ही हॉस्टल में दाखिल होंगे।
केजीएमयू के सरदार पटेल हॉस्टल में हर वक्त मेडिकोज के आने-जाने पर प्रतिबंध लग गया है। कोई मेडिकोज क्लास बंक कर हॉस्टल में मिला तो इसकी शिकायत उसके मम्मी-पापा से होगी।
हॉस्टल के वार्डेन प्रो. मनीष वाजपेयी ने निर्देश जारी कर कहा है कि सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच कोई भी छात्र हॉस्टल में नहीं मिलना चाहिए।
हॉस्टल में रहने वाले छात्र केवल लंच के समय ही हॉस्टल में दाखिल होंगे और लंच टाइम खत्म होने के बाद क्लास में जाएंगे।
हॉस्टल में नहीं रहने वाले छात्रों को किसी हालत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इधर क्लास बंक करने के मामले बढ़ रहे थे जिसके बाद वार्डेन ने यह फैसला किया जिससे क्लासरूम में फुल अटेंडेंस हो।
वहीं एक प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, क्लास से गायब मिले स्टूडेंट अगर हॉस्टल में मिले तो उनके परिवारीजनों से शिकायत होगी।
इसके बाद कड़ी कार्रवाई होगी। सीएमएस डॉ. एससी तिवारी का कहना है कि स्टूडेंट्स के बेनिफिट के लिए यह कदम उठाया गया है जिससे उनकी पढ़ाई का कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन