{"_id":"2834a57046f262c6eb734f0f97ed1698","slug":"kgmu-to-open-its-new-campus-on-hardoi-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई रोड पर बनेगा केजीएमयू का नया कैम्पस!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
हरदोई रोड पर बनेगा केजीएमयू का नया कैम्पस!
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 06:04 PM IST
विज्ञापन
केजीएमयू अब शासन को प्रस्ताव भेजकर जमीन की मांग करेगा। इसके बाद नए कैंपस को बनाने की कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
लंबे समय से केजीएमयू के न्यू कैंपस के लिए जमीन की खोज की जा रही थी। कभी कानपुर रोड तो कभी हरदोई रोड पर जमीन की संभावनाएं तलाशी गई।
यहां तक कि सुल्तानपुर रोड पर शहीद पथ के पास भी जमीन तलाशी गई। कुलसचिव इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सेटेलाइट कैंपस के लिए 100 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही थी।
काफी कवायद के बाद हरदोई रोड पर 90.10 एकड़ जमीन मिली है। केजीएमयू मुख्य कैंपस के पास होने के कारण यह सबसे मुफीद है। इसके अलावा केजीएमयू के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवास से भी यह कैंपस पास पड़ेगा।
विज्ञापन
संक्रामक रोग अस्पताल केजीएमयू में शिफ्ट होगा
डालीगंज चौराहे पर स्थित संक्रामक रोग अस्पताल को केजीएमयू में यूरोलॉजी विभाग के पीछे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। वहां 20 बेड की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
संक्रामक रोग अस्पताल की जगह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। केजीएमयू प्रशासन के अनुसार अस्पताल को जल्द ही शिफ्ट कर दिया जाएगा।