{"_id":"e15249dd3d26f4cc44f69746da054bca","slug":"kendriya-vidyalaya-admission-start-in-8th-march-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केवि में दाखिले आठ से, छह CGPA पर भी मिलेगा मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
केवि में दाखिले आठ से, छह CGPA पर भी मिलेगा मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालयों में नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया आठ फरवरी से शुरू होने जा रही है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्रवेश की गाइड लाइंस जारी की है। इनके मुताबिक बाहरी स्कूल का छात्र अगर 11वीं में केवि में दाखिला लेना चाहता है तो उसे सीटों की उपलब्धता के आधार पर छह सीजीपीए (कम्यूलेटिव ग्रेड प्वाइंट ऐवरेज) पर भी विज्ञान में दाखिला मिल सकता है।
विज्ञापन
केवि संगठन की एडमिशन से संबंधित नई नियमावली के मुताबिक 11वीं में विज्ञान एवं संकाय कॉमर्स में बाहरी स्कूलों के छात्रों के लिए आठ सीजीपीए और मानविकी संकाय में बाहरी स्कूलों के छात्रों के लिए 6.4 सीजीपीए का क्राइटेरिया रखा गया है। इसके बाद भी अगर सीटें बची रह जाती हैं तो केवि की ओर से विज्ञान एवं कॉमर्स संकाय में छह सीजीपीए और मानविकी संकाय में 5.4 सीजीपीए तक के छात्रों को दाखिला मिल जाएगा।
विज्ञापन
सीबीएसई की ग्रेडिंग प्रणाली के मुताबिक छात्रों को 10वीं में प्रतिशत अंकों के बजाए सीजीपीए दिया जाता है। अब तक बाहरी स्कूलों के छात्रों को केवि में दाखिले के लिए मुश्किल नियमों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
बता दें कि सभी केवि में कक्षा एक की दाखिला प्रक्रिया आठ फरवरी से शुरू होने जा रही है जबकि कक्षा 11 की दाखिला प्रक्रिया 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होगी।
यह भी मिल सकता है लाभ
11वीं में दाखिले के लिए खेलकूद में एसजीएफआई, एनसीसी में ए प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री रैली में शिरकत या राष्ट्रपति पुरस्कार मिल होने पर छात्र को सीजीपीए में 0.8 अंकों की छूट दी जाएगी।
खेलकूद में राष्ट्रीय या राज्य स्तर की प्रतिभागिता, एनसीसी ए प्रमाण-पत्र और जिला या राज्य स्तर पर श्रेष्ठ कैडेट होने या सात दक्षता बैजों के साथ राज्य पुरस्कार मिला होने पर छात्र को सीजीपीए में 0.6 अंकों की छूट मिलेगी।
केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय या जिला स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता या एनसीसी ए प्रमाण पत्र या पांच दक्षता बैजों के साथ तृतीय सोपान प्रमाण पत्र या कम से कम किसी दस दिवसीय साहसिक क्रियाकलाप में प्रतिभागिता होने पर सीजीपीए में 0.2 अंकों की छूट मिलेगी।