फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kendriya vidyalaya admission start.

हो जाओ तैयार, केविएस में सोमवार से मिलेंगे दाखिला फॉर्म

Sun, 07 Feb 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Feb 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
kendriya vidyalaya admission start.

केंद्रीय विद्यालयों में नए सत्र के दाखिलों का शंखनाद सोमवार से होने जा रहा है। देहरादून में 11 केंद्रीय विद्यालयों की कक्षा एक की कुल 1120 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। सभी केवि से पंजीकरण फॉर्म मुफ्त में लिए जा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भी फॉर्म डाउनलोड किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


केविएस के उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव के मुताबिक संभाग के सभी केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक के लिए पंजीकरण फॉर्म आठ फ रवरी से मिलेंगे। 10 मार्च की शाम पांच बजे तक पंजीकरण फॉर्म भरकर संबंधित केवि में जमा कराया जा सकता है।
विज्ञापन


दून के 11 केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक की 1120 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। इस साल केवि अपर कैंप में सीटों की संख्या 80 से बढ़कर 120 हो गई है।

किस केवि में कितनी सीटें
केंद्रीय विद्यालय - सीटों की संख्या
ओएफ डी - 120
ओएलएफ - 80
आईआईपी - 40
आईटीबीपी - 120
ओएनजीसी - 80
एफआरआई - 80
आईएमए - 160
बीरपुर - 120
अपर कैंप - 120
हाथी बड़कला 2 - 80
हाथी बड़कला 1 - 120

यह कागज देने होंगे
कक्षा एक में बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए आयु के प्रमाण हेतु बर्थ सर्टिफिकेट पते का प्रमाण सहित यदि वह किसी केंद्रीय राज्य विभाग में कार्यरत है तो उसका भी प्रमाण देना होगा। ट्रांसफर के मामले की जानकारी भी विभाग के लेटर हेड पर देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नियमों के तहत होंगे दाखिले
लॉटरी प्रक्रिया : इस नियम का इस्तेमाल वरीयता क्रम निर्धारित होने के बावजूद ज्यादा आवेदक होने पर किया जाता है। एक डिब्बे से भाग्यशाली नाम निकालकर चयन किया जाता है।

दूरी का नियम : एक सीट पर ज्यादा दावेदार होने की सूरत में केंद्रीय विद्यालय के निकटतम दावेदार को वरीयता दी जाती है।
उम्र का नियम : इसके तहत एक सीट पर एक से ज्यादा दावेदार होने पर उस अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी जो कि प्रमाण पत्रों में दी गई जन्मतिथि के मुताबिक ज्यादा उम्र का होगा।

इकलौती कन्या संतान नियम : इसके तहत हर केंद्रीय विद्यालय में दो सीटें उन बच्चों के लिए आरक्षित रखी जाती हैं जो कि अभिभावकों की इकलौती कन्या संतान हों। इसका लाभ लेने के लिए अभिभावकों को शपथ पत्र देना होगा।


यह कागज देने होंगे
कक्षा एक में बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए आयु के प्रमाण हेतु बर्थ सर्टिफिकेट, पते का प्रमाण सहित यदि वह किसी केंद्रीय, राज्य विभाग में कार्यरत है तो उसका भी प्रमाण देना होगा। ट्रांसफर के मामले की जानकारी भी विभाग के लेटर हेड पर देनी होगी।

यह है वेबसाइट : www.kvsangathan.nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed