{"_id":"379f855ad5458c3d754cfaaa78ec5865","slug":"kendriya-vidyalaya-admission-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशनः केंद्रीय विद्यालयों में बजी घंटी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मिशन एडमिशनः केंद्रीय विद्यालयों में बजी घंटी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 04 Feb 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2014-15 के एडमिशन की शुरुआत दस फरवरी से हो रही है। राजधानी देहरादून में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन
अभिभावक कक्षा एक में दाखिले के किसी भी केंद्रीय विद्यालय से निशुल्क आवेदन पत्र ले सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय उपायुक्त प्रभारी सरदार सिंह चौहान ने बताया कि सभी केवी में दाखिले होंगे। कहा कि अभिभावक आवेदन पत्र जमा करते वक्त जरूरी कागजात भी साथ रखें। इसकी जानकारी आवेदन लेते वक्त ली जा सकती है।
विज्ञापन
यह कागज देने होंगे
कक्षा एक में बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए आयु प्रमाण के लिए बर्थ सर्टिफिकेट, पते का प्रमाण।
अभिभावक के किसी केंद्रीय, राज्य विभाग में कार्यरत होने पर इसका प्रमाण। ट्रांसफर केस होने पर विभागीय लेटर हेड पर जानकारी देनी होगी।