{"_id":"d096a8721ca0d09a642bb071e713946f","slug":"kendriya-vidyalay-admission-start-from-21-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी करें, शुरू हो गए केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जल्दी करें, शुरू हो गए केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 21 Mar 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के केंद्रीय विद्यालयों में शुक्रवार से दाखिलों की शुरुआत होने जा रही है। बृहस्पतिवार को अधिकांश केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला सूची जारी कर दी गई। केवि ओएनजीसी में इस बार 80 सीटों के लिए 392 आवेदन आए।
विज्ञापन
ऐसे में यहां केवि कर्मचारियों, सेना, केंद्रीय संस्थान कर्मियों के बच्चों को ही दाखिला का मौका मिला है। चौथी प्राथमिकता में होने से राज्य कर्मचारियों के बच्चों को एडमिशन नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
36 वेटिंग रखे गए हैं
केवि ओएनजीसी में इस बार कक्षा एक के लिए 80 सीटें हैं। इनमें 20 सीटें आरटीई और चार सीटें सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए आरक्षित हैं। लॉटरी प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन
हेड मिस्ट्रेस अमिता नौटियाल ने बताया कि 84 छात्र-छात्राओं की सूची जारी की गई है। उन्हें 24 मार्च तक दाखिला लेना है। करीब 36 वेटिंग रखे गए हैं। दूसरे केंद्रीय विद्यालयों में भी दाखिला सूची जारी कर दी गई।
हालांकि दूसरे केंद्रीय विद्यालयों का सूरतेहाल अलग रहा है। वहां चौथी प्राथमिकता पर आने वाले राज्य कर्मचारियों को भी मौका मिला है।