{"_id":"0d4fff6fb9cae7c7a9a0e3dd9b5748ea","slug":"keep-yourself-updated-with-time-vc","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय के साथ खुद को अपडेट रखें शिक्षकः कुलपति","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
समय के साथ खुद को अपडेट रखें शिक्षकः कुलपति
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Jul 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय के गणित विभाग की ओर से करवाए गए 21 दिवसीय एडवांस इंस्टक्शनल स्कूल के समापन समारोह में कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने शिरकत की।
विज्ञापन
कुलपति ने कहा कि बदलते समय के साथ ही शिक्षकों को भी अपने ज्ञान में बढ़ोतरी करनी चाहिए। अध्यापकों के लिए पुन:श्चर्या एवं अनुस्थापन कार्यक्रम जरूरी होते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज के समय में लगातार पाठ्यक्रमों में बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों को भी चाहिए कि वे इन सबसे अपडेट रहे ताकि छात्रों को नवीनतम ज्ञान दे सकें।
विज्ञापन
इस पुनश्चर्या कार्यक्रम में कई राज्यों से आए शिक्षकों ने हिस्सा लिया। सभी ने कार्यक्रम के दौरान अर्जित ज्ञान को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए।
उन्होंने गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.वीना शर्मा और प्राध्यापकों को इसके लिए बधाई दी। प्रति-कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह, संयोजक प्रो. प्रेम लाल शर्मा, कुलसचिव प्रो. मोहन झारटा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल, मुख्य छात्रपाल प्रो. रघुविंद्र सिंह और टाटा मौलिक अनुसंधान संस्थान के प्रो. सीएस राजन और प्रो. एन शारदा भी उपस्थित थे।