फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karnal Govt College Admission Schedule

सरकारी कॉलेजों में दाखिला चाहिए तो आवेदन ऑनलाइन

Sat, 24 May 2014 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sat, 24 May 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
Karnal Govt College Admission Schedule

राजकीय कॉलेज में दाखिले की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। उच्च शिक्षा विभाग ने राजकीय कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अमलीजामा पहना दिया है।

विज्ञापन


अब राजकीय कॉलेज में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। अगले सत्र में प्रवेश लेने के लिए 15 जून से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विद्यार्थी आवेदन 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्टाफ को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस वर्ष कॉलेज की ओर से विवरणिका कॉलेज की वेबपोर्टल पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय कॉलेजों ने तो आनॅलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन प्राइवेट कॉलेजों अभी भी वहीं पर खडे़ हैं। प्राइवेट कॉलेज में दाखिला लेने के लिए आपको प्रोस्पेक्टस खरीद कर लाइन में खड़े होकर पसीना बहाना होगा। ऐसे में सरकारी कॉलेजों की हाईटेक टेक्नोलॉजी ने प्राइवेट कालेजों को पछाड़ दिया है।

राजकीय महिला कॉलेज के प्रिंसिपल डा. महावीर नैन ने बताया कि इस वर्ष ऑनलाइन प्रक्रिया से विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। विद्यार्थी कहीं से भी आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष उनके कॉलेज में महानिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस वर्ष नए सत्र से एमएससी भूगोल व बैचलर कोर्स में फैशन डिजाइनिंग विषय की शुरुआत की है। ऐसे में छात्राएं फैशन डिजाइन के क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।


दयाल सिंह कालेज के प्रिंसिपल डा. राकेश भारद्वाज ने बताया कि उनके कॉलेज में अधिकतर बच्चे ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रोस्पेक्टस खरीद कर ही वो आसानी से आवेदन कर सकते हैं। अगले स्तर से दयाल सिंह में भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed