फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   karnal girl aarika all india topper in company secretry exam

करनाल की बेटी सीएस में ऑल इंडिया टॉपर

Wed, 27 Aug 2014 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Aug 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
karnal girl aarika all india topper in company secretry exam

करनाल की बेटियां जहां नासा तक पहुंचकर अपने देश का नाम बुलंद कर रही हैं, वहीं अब सीएस में भी यहां की एक होनहार बेटी ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


अरिका मिड्ढा ने कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा में अपना परचम लहराकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा के तीन लेवल्स में अरिका ने लगातार सुधार किया और आखिरकार पूरे देश में छा गई। सोमवार को जैसे ही सीएम का रिजल्ट आया तो अरिका व परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घर में जश्न का माहौल बन गया और बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन


अरिका मिड्ढा ने वर्ष 2012 में हुए परीक्षा के पहले लेवल में आठवीं पोजिशन हासिल की थी। अगले साल वर्ष 2013 में दूसरे लेवल में अरिका ने परफारमेंस में सुधार करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और रिजल्ट में पहला स्थान लेकर करनाल का नाम चमका दिया। यह परीक्षा साल में दो बार ली जाती है। अरिका ने हर बार यह परीक्षा जून माह में ही दी। परीक्षा के आठ विषय होते हैं और हर विषय में कम से कम 40 अंक लेना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरण बेदी ने थपथपाई थी पीठ

karnal girl aarika all india topper in company secretry exam

अरिका के पिता नरेश मिड्ढा ने बताया कि उसने मैट्रिक में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वह शुरू से ही मेहनती रही है और उसे अपने लक्ष्य को हासिल करना आता है। न सिर्फ शिक्षा, बल्कि खेलकूद, क्विज और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में अरिका अव्वल रही है। मैट्रिक के रिजल्ट के चलते उसे देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने सम्मानित किया था।

माता-पिता और गुरुजनों को श्रेय
अरिका ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता नरेश मिड्ढा, मां मीता और अपने गुरुजनाें को दिया है। अरिका ने कहा कि माता-पिता ने उसे पूरा सहयोग दिया और भाई मनन ने हर तरीके से मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed