{"_id":"92722c500b53683f782b372a1c10a84f","slug":"kapion-backward-from-the-online-evaluation-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन व्यवस्था से पिछड़ा कापियों का मूल्यांकन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ऑनलाइन व्यवस्था से पिछड़ा कापियों का मूल्यांकन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 14 Apr 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के ऑनलाइन मूल्यांकन का प्रयोग भारी पड़ रहा है। 12 वीं में कापियों के जांचने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था के चलते मूल्यांकन कार्य पिछड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
नई व्यवस्था में प्रति दिन एक शिक्षक को दिया गया 30 कापियों के मूल्यांकन का टारगेट भी पूरा नहीं हो पा रहा है।
शिक्षक एक दिन में बमुश्किल 10 से 15 कापियां की जांच पा रहे हैं।
तकनीकी दिक्कतों और शिक्षकों को जारी लॉगइन आईडी के नहीं खुलने से मूल्यांकन में व्यवधान आ रहा है। सीबीएसई ने इस बार ऑनलाइन मूल्यांकन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
इसमें शिक्षकों को ऑनलाइन कापियां जांचकर उनके अंक भी फौरन अपडेट करने हैं। इसके लिए प्रत्येक शिक्षक को एक लॉगइन आईडी और पासवर्ड दिया गया है, मगर तकनीकी दिक्कतों के चलते मूल्यांकन सही से हो नहीं पा रहा है। जिले में डीपीएसजी के साथ तीन अन्य केंद्रों पर कापियां जांची जा रही हैं।
विज्ञापन