फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kala mela in arts college

आर्ट्स कॉलेज में कला मेला नौ से

Sat, 04 Jan 2014 10:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jan 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
kala mela in arts college

राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय मुद्दों व सामाजिक सरोकारों पर आधारित पेंटिंग और

विज्ञापन
मूर्तियां नौ जनवरी से आर्ट्स कॉलेज में लगने वाले मेले में खरीदी जा सकती हैं।

वह भी किफायती दरों में। मेले की औपचारिक तैयारियां पूरी हो गई हैं। तीन दिनों तक चलने वाले मेले में कॉलेज छात्र-छात्राओं की ओर से बनाई हुई तकरीबन 500 पेंटिंग व मूर्तियां मेले में लगाई जाएंगी।


कला एवं शिल्प महाविद्यालय के प्राचार्य राजीव नयन ने बताया कि पिछले छह वर्षों से कॉलेज में कला मेले का आयोजन हो रहा है।

वह भी लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के आसपास, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं की ओर से बनाई गईं कलाकृतियों व पेंटिंग की बिक्री करना है, ताकि कलाकारों को प्रोत्साहन मिले और कुछ आर्थिक मदद भी मिल सके।

इस वर्ष नौ जनवरी से कला मेले का आयोजन किया जा रहा है। जो तीन दिनों तक चलेगा।

इस बाबत एक लाख, 90 हजार रुपए का बजट बनाकर लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजा गया है। हालांकि, अभी प्रपोजल पास नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि आयोजन से पूर्व इसे पास कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed