फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   junior student will get first chance for re exam

छात्रों को राहत देने के लिए एलयू का अजीब फैसला

Mon, 28 Oct 2013 10:53 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Mon, 28 Oct 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
junior student will get first chance for re exam

छात्रों को राहत देने के फैसले के मामले में लविवि प्रशासन ने अजीब ही निर्णय ले लिया है। इसके तहत सीनियर स्टूडेंट के सामने जूनियर स्टूडेंट पास होकर निकल जाएंगे और सीनियर बाद में परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


पीजी में वर्ष 2009 में प्रवेश लेने वाले ऐसे स्टूडेंट जो किसी न किसी सेमेस्टर में फेल हो गए हैं उनको लविवि वर्ष 2014 में परीक्षा में शामिल होने का मौका देगा।
विज्ञापन


वहीं जिन स्टूडेंट ने इनके बाद वर्ष 2010 व 2011 में दाखिला लिया है उन्हें फेल सेमेस्टर की परीक्षा पास करने का मौका वर्ष 2013 में ही दिया जा रहा है।

यानी जिन छात्रों ने पहले एडमिशन लिया और फेल हो गए उन्हें पास करने का मौका वह बाद में देगा। जबकि बाद में दाखिला लेने वालों को परीक्षा में बैठने का मौका पहले मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दोनों ही निर्णय परीक्षा समिति की मई व अक्तूबर में हुई अलग-अलग बैठकों में लिए गए हैं।6 मई 2013 को हुई परीक्षा समिति की बैठक में जो निर्णय लिया गया है।

उसके अनुसार पीजी के सम व विषम सेमेस्टर के वे स्टूडेंट जिन्होंने वर्ष 2009 में प्रवेश लिया था और वे तीन सेमेस्टर पास कर चुके हैं। लेकिन एक सेमेस्टर में फेल हैं तो उन छात्रों की परीक्षा वर्ष 2014 में करवाई जाएगी।

वहीं 24 अक्तूबर 2013 को हुई परीक्षा समिति की बैठक में भी इस संबंध में एक निर्णय लिया गया है। उसके अनुसार वर्ष 2010 व 2011 में दाखिला लेने वाले वे स्टूडेंट जो किन्हीं कारणों से चार सेमेस्टर में से किसी एक सेमेस्टर की परीक्षा पास नहीं कर पाए है।

उन्हें वर्ष 2013 में ही परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। ऐसे में लखनऊ विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में सैकड़ों ऐसे छात्र हैं जिन्हें पास होने के लिए अभी इंतजार करना होगा। जबकि उनके जूनियर पहले डिग्री लेकर निकल जाएंगे।

पीजी और स्नातक के स्टूडेंट में भेदभाव  
एलयू की परीक्षा समिति की बैठक में पीजी व स्नातक के स्टूडेंट के साथ भी भेदभाव हो गया। इसमें स्नातक के वे स्टूडेंट जो बैक पेपर व इंप्रूवमेंट परीक्षा पास नहीं कर पाए उन्होंने भी एक अवसर और देने की मोहलत मांगी थी।


मगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी के सेमेस्टर परीक्षा के फेल छात्रों को तो मौका दे दिया लेकिन बीकॉम ऑनर्स सहित अन्य कोर्सों के स्टूडेंट्स को यह मोहलत नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed