फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   judicial services coching by punjab university, read schedule

पीयू में 19 से ज्यूडिशियल सर्विसेज की कोचिंग, करें आवेदन

Thu, 06 Aug 2015 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Aug 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
judicial services coching by punjab university, read schedule

पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित सेंटर फॉर आईएएस एंड अदर कंपीटेटिव एग्जामिनेशन में नए सत्र से सिविल सर्विसेज और स्टेट ज्यूडिशियल सर्विसेज की कोचिंग कक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। पीयू करीब पांच साल बाद कैंपस में ज्यूडिशियल सर्विसेज की कोचिंग देगा।

विज्ञापन


आईएएस कोचिंग सेंटर कोऑर्डिनेटर और लॉ विभाग में प्रोफेसर डॉ. भरत ने बताया कि ग्रेजुएशन कर चुके या फाइनल ईयर की तैयारी कर रहे स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 6 अगस्त तक पीयू स्थित सेंटर में आवेदन फॉर्म जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन


ज्यूडिशियल कोचिंग की कक्षाएं 19 अगस्त और सिविल सर्विसेज की कक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी। कोचिंग कक्षाओं में दाखिले के लिए युवाओं को एंट्रेंस टेस्ट देना होगा। दोनों कोर्स में सिर्फ 50 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू में डॉ. भरत ने कहा कि कोर्स में दाखिला पूरी तरह एंट्रेंस टेस्ट की मेरिट के आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि टेस्ट में करंट अफेयर और देश दुनिया से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

दाखिले का शेड्यूल
कोर्स स्टेट ज्यूडिशियल सर्विसेज
आवेदन-----------6 अगस्त
टेस्ट--------------8 अगस्त
मेरिट लिस्ट--------11 अगस्त
सत्र शुरू-----------19 अगस्त
कुल सीटें----------50 (जनरल 38)
प्रोग्राम--------------4 महीने
क्लास दोपहर--------2.30 से 6 बजे
आवेदन फॉर्म--------200 रुपये
फीस----------------30 हजार (एससी 15 हजार)
योग्यता-------------ग्रेजुएशन या फाइनल ईयर में

कोर्स सिविल सर्विसेज
टेस्ट-------------14 अगस्त
मेरिट लिस्ट-------24 अगस्त
क्लास शुरू------1 सितंबर
कुल सीटें--------50 सीटें (जनरल 38)
क्लास-----------दोपहर 2.30 से 6 बजे
आवेदन फार्म-------200 रुपये
फीस------------20 हजार (रिजर्व 10 हजार)
योग्यता----------ग्रेजुएशन या फाइनल ईयर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed