फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JS negi will be new controller of examination at HP university.

जेएस नेगी होंगे एचपीयू के नए सीओई, शिक्षक भर्ती को भी मंजूरी

Wed, 27 Jan 2016 07:18 PM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
JS negi will be new controller of examination at HP university.

प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक बुधवार को हुई। नए वर्ष की पहली बैठक में करीब दो साल से लटकी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा फैसला लेकर सीधी भर्ती के 11 लिफाफे खोले गए। ईसी ने आचार्य के दो और सह आचार्य के नौ पदों के लिफाफे खोले।

विज्ञापन


करीब ढाई साल से रिक्त परीक्षा नियंत्रक के पद पर संजौली कॉलेज के प्राचार्य डा. जेएस नेगी की नियुक्ति को स्वीकृति दी। बैठक कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई। इसमें करियर एडवांसमेंट स्कीम जीवनवृत्त उन्नति योजना में सह आचार्य से आचार्य पद पर 17 शिक्षकों को पदोन्नति को मंजूरी मिली।
विज्ञापन


इसके अलावा गैर शिक्षकों के योजना एवं विकास अधिकारी, अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक के पदों को पदोन्नति से भरने के साथ चार अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी से सहायक कुलसचिव पद पर पदोन्नति को मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीधी भर्ती में ईसी ने यूआईआईटी में श्वेता राजपूत और सूचना वैज्ञानिक पुस्तकालय के पद पर शीबा परमार को नियुक्ति देने के साथ 14 दिसंबर, 2015 को हुई वित्त कमेटी की सभी सिफारिशों को स्वीकृति दी। विवि में सुदृढ़ तबादला नीति बनाने को गठित समिति की सिफारिशों, विवि के सभी शैक्षणिक और संस्थानों के अन्य भवनों की साफ-सफाई का कार्य आउटसोर्स करने को मंजूरी दी।

इन पर भी हुए बड़े फैसले

JS negi will be new controller of examination at HP university.

15 अगस्त और 26 जनवरी के विवि के अवकाश को बंद करने का प्रस्ताव रखा गया। इसका कर्मचारियों में से चुनकर आए सदस्य देवीराम वर्मा ने विरोध किया। कहा कि मामला कर्मचारियों और राष्ट्रीय पर्व से जुड़ा है। इसके लिए पहले कर्मचारी संघों से चर्चा की जाए। ईसी में आए विवि के सुरक्षा कर्मियों को पुलिस पे स्केल की बजाय सचिवालय सुरक्षा कर्मी का स्केल देने का भी देवी राम वर्मा ने विरोध किया।

कहा कि 1980 में ईसी और वित्त कमेटी की मंजूरी के बाद ही विवि सुरक्षा कर्मियों के लिए पुलिस पे स्केल लागू किया था। मामले को फिलहाल वित्त कमेटी के लिए वापस भेजा है। ईसी ने विवि परिसर में मंगलाचरण ध्वनि संगीत के गायन और गैर शिक्षक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह के दौरान शिक्षक, गैर शिक्षक व छात्रों के मुक्त मंच आयोजन करने को स्वीकृति दी।  
कुलपति को नई इनोवा खरीद को मंजूरी
बैठक में वित्त कमेटी से स्वीकृत होकर आए कुलपति को नई इनोवा गाड़ी खरीद और बस तथा कुछ अन्य वाहनों को आक्शन करने को भी मंजूरी मिली। कुलपति अब नई इनोवा गाड़ी का इस्तेमाल करेंगे। आक्शन होने वाली गाड़ियों को विवि शिक्षा विभाग को देगा। इसकी एवज में विवि को कुछ राशि मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed