इंजीनियरिंग सीटों पर होगी संयुक्त काउंसलिंग, सीट मैट्रिक्स जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में इंजीनियरिंग सीटों पर एडमिशन की सबसे बड़ी दौड़ 25 जून से शुरू होने जा रही है। पहली बार आईआईटी, आईएसएम, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफआईटी के लिए होने जा रही संयुक्त काउंसिलिंग से 33455 इंजीनियरिंग की सीटों पर दाखिला मिलेगा। आईआईटी बांबे ने बृहस्पतिवार को सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया।
आईआईटी बांबे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस बार सभी इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) और इंडियन स्कूल आफ माइंस (आईएसएम) धनबाद में कुल 10096 सीटों पर दाखिला मिलेगा। इसमें आईएसएम की 935 सीटें शामिल हैं।
30 नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) की कुल 17390 सीटों पर मौका मिलेगा, जिसमें उत्तराखंड स्थित एनआईटी की 300 सीटें भी शामिल हैं। 18 इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपल आईटी) की कुल 2228 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा।
जान लीजिए काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल
इसके अलावा 18 गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स (जीएफआईटी) में 3741 इंजीनियरिंग सीटों पर प्रवेश का अवसर मिलेगा। इसमें गुरुकुल कांगड़ी विवि, हरिद्वार की 368 सीटें भी शामिल हैं। जेईई एडवांस के स्कोर के आधार पर आईआईटी और आईएसएम में दाखिला मिलेगा जबकि जेईई मेंस की रैंक के आधार पर बाकी सभी संस्थानों में दाखिला दिया जाएगा।
यह होगा काउंसिलिंग का शेड्यूल
जेईई एडवांस रिजल्ट : 18 जून 2015
जेईई मेंस आल इंडिया रैंक लिस्ट : 24 जून 2015
ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग : 25 जून 2015
प्रथम चरण सीट आवंटन : 1 जुलाई 2015
प्रथम चरण एडमिशन : 2 जुलाई से 6 जुलाई (शाम पांच बजे तक)
द्वितीय चरण सीट आवंटन : 7 जुलाई 2015
द्वितीय चरण के एडमिशन : 8 जुलाई से 11 जुलाई 2015 (शाम पांच बजे तक)
तृतीय चरण का सीट आवंटन : 12 जुलाई 2015
तृतीय चरण एडमिशन : 13 जुलाई से 15 जुलाई 2015 (शाम पांच बजे तक)
नए सत्र की शुरुआत : 23 जुलाई 2015