फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jogendra will remain secretary general of the dav college

दलील हुई फेल, जोगेंद्र बने रहेंगे डीएवी के महासचिव

Thu, 26 Sep 2013 11:09 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Sep 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
jogendra will remain secretary general of the dav college

देहरादून के डीएवी कालेज ग्रीवांस कमेटी ने छात्रसंघ महासचिव जोगेंद्र सिंह पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


पट्टू ग्रुप के सभी आरोपों की जांच के बाद छात्रसंघ संरक्षक और प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने जोगेंद्र के पद पर बने रहने का फैसला सुनाया।

पट्टू ग्रुप को थी आपत्तियां
पट्टू ग्रुप ने ग्रीवांस कमेटी के सामने आपत्ति दी थी कि जोगेंद्र ने वर्ष 2010-11 में एमए पालिटिकल साइंस में दाखिला लिया था। जोगेंद्र ने फिर दाखिला लिया, जो अवैध है।

ग्रीवांस कमेटी ने जांच के बाद कहा कि जोगेंद्र का नाम 2011 के दाखिलों की जिस सूची में दर्ज है, उसके 3200 छात्रों के प्रवेश विश्वविद्यालय निरस्त कर चुका है। ऐसे में जोगेंद्र का नया दाखिला सही है।
विज्ञापन


दो साल से अधिक के गैप पर सवाल
पट्टू ग्रुप ने जोगेंद्र के दो साल से अधिक के गैप पर भी सवाल उठाया था। ग्रीवांस कमेटी ने विवि के प्रॉस्पेक्टस के नियम-13 और डीएवी कालेज प्रॉस्पेक्टस के नियम-37 का हवाला देते हुए साफ किया कि जोगेंद्र ने इस संबंध में नियमानुसार शपथपत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को आर्यन ग्रुप और पट्टू ग्रुप के कार्यकर्ताओं के सामने फैसला सुनाया गया कि जोगेंद्र के निर्वाचन को अवैध घोषित नहीं किया जा सकता।

ग्रीवांस सेल के अध्यक्ष डा. वीके दीक्षित, डा. पारुल दीक्षित, डा. प्रदीप कोठियाल मौजूद रहे। फैसला आते ही आर्यन ग्रुप ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई जबकि पट्टू ग्रुप ने फैसले को पक्षपातपूर्ण करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed