{"_id":"864e8265a29ffb1b00f1849ba9b03342","slug":"jobs-information-on-one-click","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक से मिलेगी सरकारी नौकरियों की जानकारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एक क्लिक से मिलेगी सरकारी नौकरियों की जानकारी
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 May 2014 02:47 AM IST
विज्ञापन
जल्द ही राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में आने वाली नौकरियों की जानकारी एक ही क्लिक पर देखी जा सकेंगी।
विज्ञापन
सेवायोजन विभाग के बनवाए जा रहे वेब पोर्टल पर विभिन्न सरकारी विभागों को इससे जोड़ने के लिए अधिकारियों में विचार-विमर्श शुरू हो चुका है।
आचार संहिता की वजह से रुका हुआ ये वेब पोर्टल एक बार फिर से पूरा होने की ओर अग्रसर है।
इस पोर्टल के चालू होने के बाद सेवायोजन कार्यालय में लगने वाले रोजगार मेलों की संख्या में भी वृद्धि होगी।
सूत्रों के अनुसार पोर्टल का काम देख रहे अधिकारियों व मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के बीच इस संबंध में बैठक भी हो चुकी है।
सूत्रों की मानें तो इसे शुरू करने का काम अंतिम चरण में है।
ई-मेल और एसएमएस से मिलेगी सूचना
जो भी लोग इस वेब पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएंगे, उन्हें ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से नौकरियों की जानकारी देने की भी योजना इसमें शामिल है।
जैसे ही किसी विभाग में आने वाली भर्तियों की जानकारी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, उसका ई-मेल या एसएमएस पंजीकृत लोगों तक पहुंच जाएगा।
यह मैसेज सभी को जाएगा या जो उस नौकरी के लिए आवश्यक अर्हता पूरी करते हैं सिर्फ उन्हें, इसके लिए निर्णय अभी बाकी है।
इससे सभी के सामने रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों को उनकी काबिलियत के हिसाब से विभिन्न नौकरियों की जानकारी मिलेगी।
अधिकारियों ने बताया कि पोर्टल को जल्द से जल्द लॉन्च करने के लिए तेजी से कार्य चल रहा है। इस बात की भी संभावना है कि जून अंत तक इसे लॉन्च कर दिया जाए।
विज्ञापन