फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in himachal, campus interview in Mandi.

JOBS: नौकरी चाहिए तो 24 को यहां पहुंचे

Sat, 21 Mar 2015 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 21 Mar 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
jobs in himachal, campus interview in Mandi.

बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार के द्वार खुल गए हैं। आईटीआई मंडी में देश की एक नामी कंपनी 24 मार्च को कैंपस इंटरव्यू लेगी। इसमें विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित पास आउट और आखिरी सेमेस्टर में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं। ट्रेनी टेक्निकल के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।

विज्ञापन


आर्सी होंडा मोटर्स कंपनी अपनी चौथी फैक्टरी गुजरात के अहमदाबाद के बिट्ठलपुर में लगाने जा रही है। इसमें स्टाफ नियुक्त किया जा रहा है। कंपनी फिटर, वेल्डर, मोटर मेकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नर, शीट मेटल, इलेक्ट्रिशियन, टूल एंड डाई मेकर, पेंटर, और सीओई ऑटोमोबाइल सेक्टर व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके तथा अंतिम सेमेस्टर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को नौकरी का मौका दे रही है।
विज्ञापन


उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवार की योग्यता दसवीं 60 प्रतिशत अंकों के साथ, आईटीआई और आयु सीमा 1 जून, 2015 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी की ओर से चयनित प्रशिक्षुओं को प्रथम वर्ष में ट्रेनिंग के दौरान प्रतिमाह 12 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि 24 मार्च को आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू होंगे। पात्र उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन एक घंटे की लिखित परीक्षा से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed