फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in himachal, campus interview in Kangra.

नौकरियां ही नौकरियां, जल्द करें आवदेन

Thu, 12 Mar 2015 07:50 PM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
jobs in himachal, campus interview in Kangra.

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दो प्रतिष्ठित कंपनियां कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करने जा रही हैं। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के आईटीआई शाहपुर में अगले सप्ताह दो प्रतिष्ठित कंपनियां कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेंगी। इसमें लगभग 200 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

विज्ञापन


इंटरव्यू में प्रदेश के विभिन्न आईटीआई में अंतिम वर्ष में प्रशिक्षणरत और आईटीआई कोर्स पास कर चुके युवा अपना भाग्य आजमा सकते हैं। आईटीआई शाहपुर के प्लेसमेंट अधिकारी बाबू राम ने बताया कि 18 मार्च को आटोमोबाइल कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से 150 टेक्निकल ट्रेनी नियमित आधार पर रखेगी।

विज्ञापन

मैट्रिक में 60 फीसदी अंक अनिवार्य

jobs in himachal, campus interview in Kangra.

इंटरव्यू में ऐसे युवा भाग ले सकते हैं, जिनके मैट्रिक में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हैं और उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच है। फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, एमएमबी, पेंटर, मशीनिष्ट, टर्नर, शीट मेंटल वर्कर, टूल एंड डाई मेकिंग और सीओ के प्रशिक्षित युवा भी भाग ले सकते हैं।

कंपनी में एक साल तक 12 हजार रुपये सीटीसी मासिक वेतन मिलेगा। दूसरी कंपनी 20 मार्च को साक्षात्कार के माध्यम से 50 युवाओं का चयन करेगी। इनकी आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संस्थान के प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल ने बताया कि साक्षात्कार के लिए युवा एनसीवीटी कोर्स पास होने चाहिए। कंपनी मासिक 6500 रुपये सेलरी देगी।

विप्रो में नौकरी करने का मौका

jobs in himachal, campus interview in Kangra.

वहीं उपरोजगार कार्यालय फतेहपुर (कांगड़ा) में 25 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विप्रो लिमिटेड कंपनी बद्दी 40 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उपरोजगार कार्यालय अधिकारी गौतम सिंह ने बताया कि इस मेले में आईटीआई इलेक्ट्रीशियन और फिटर के 25 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे, जबकि इस रोजगार मेले में चयनित युवाओं को 5100 रुपये प्रतिमाह मानदेय के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा।

युवाओं की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। इसी दिन आठवीं से बारहवीं पास युवाओं के 15 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च को सुबह 10 बजे रोजगार कार्यालय फतेहपुर में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है तो भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन

88 युवाओं को मिला रोजगार

jobs in himachal, campus interview in Kangra.

आईटीआई शाहपुर में कैंपस इंटरव्यू में बद्दी की दो नामी कंपनियों में 88 युवाओं का चयन किया है। संस्थान के प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल ने बताया कि पहली कंपनी मंडेल्ज इंडिया फूडज प्राइवेट लिमिटेड (कैडवरी) ने 42 प्रशिक्षित युवाओं को चयनित किया है।

दूसरी कंपनी एब्बोट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड ने 16 प्रशिक्षित युवाओं को चयनित किया है। दोनों कंपनियां मासिक वजीफे के अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाएंगी। वहीं प्रधानाचार्य ने चयनित युवाओं को इसके लिए बधाई भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed