फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in himachal campus interview in kangra and hamirpur.

नौकरियां ही नौकरियां, जल्दी करें आवेदन

Mon, 16 Mar 2015 11:13 PM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
jobs in himachal campus interview in kangra and hamirpur.

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल के हमीरपुर जिले के उपरोजगार कार्यालय नादौन में 18 मार्च को रोजगार मेला लगेगा। नामी निजी कंपनियां साक्षात्कार लेंगी। विभिन्न कंपनियों में करीब 190 पद भरे जाएंगे। साक्षात्कार सुबह 10 से दोपहर बाद 1 बजे तक लिए जाएंगे। जो अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग लेना चाहते हैं, वे अपने दस्तावेजों सहित निर्धारित समय पर उपरोजगार कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


उपरोजगार कार्यालय प्रभारी संजीव धीमान ने बताया कि साक्षात्कार कंपनियों के प्रतिनिधि लेंगे। कहा कि एक निजी कंपनी प्रशिक्षुओं के 70 पद भी भरेगी। इसमें महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता दसवीं या जमा दो होनी चाहिए।

विज्ञापन

इतनी मिलेगी आपको सैलरी

jobs in himachal campus interview in kangra and hamirpur.

चयनित अभ्यर्थियों को 5500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। एक और निजी कंपनी केवल पुरूषों अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें 70 पद भरे जाएंगे। एक अन्य कंपनी 70 पद भरेगी। इसके लिए सिर्फ पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता आईटीआई होनी चाहिए। फिटर, पलंबर, बैल्डर, इलेक्ट्रीशियन टर्नर व मेकेनिक्स ट्रेड के पद भरे जाएंगे।

चयनित अभ्यर्थियों को 5800 से 6300 रुपये वेतनमान दिया जाएगा। एक अन्य कंपनी 50 पदों के लिए भर्ती करेगी। चयनित उम्मीदवारों को 5500 से छह हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। अभ्यर्थी कम से कम दसवीं पास होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है।

कैंपस इंटरव्यू के लिए यहां पहुंचे

jobs in himachal campus interview in kangra and hamirpur.

सोलन जिले के बद्दी में स्थित विप्रो इंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी में विभिन्न पदों को भरने के लिए हिमाचल के कांगड़ा जिले के उप रोजगार कार्यालय नगरोटा सूरियां में 18 मार्च को योग्य उम्मीदवारों के कैंपस इंटरव्यू होंगे। उपरोजगार कार्यालय के प्रभारी दीपा राम ने बताया कि विप्रो कंपनी में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के 25 पदों और ट्रेनी के 15 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। प्रत्येक पद का वेतन 5100 रुपये से लेकर 6899 रुपये तक मासिक होगा।

इलेक्ट्रीशियन और फिटर पद के लिए योग्यता आईटीआई से एक साल का डिप्लोमा और उम्र 18 से 25 साल तक है, जबकि ट्रेनी पद के लिए योग्यता आठवीं, दसवीं या जमा दो शिक्षा जरूरी है और उम्र 27 साल से 35 साल तक होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र सहित अपने सभी योग्यता प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र की फोटो कापी व मूल प्रमाण पत्र अपने साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए उप रोजगार कार्यालय नगरोटा सूरियां के प्रभारी से सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed