तीन दिन बंपर भर्तियां, आप भी करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। अगले तीन दिन नामी कंपनियां बंपर भर्ती करने जा रही हैं। इनमें वोकेशनल कोर्स (ऑटोमोबाइल) कर चुके बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी सूचना है। 18 जून को परवाणू में राष्ट्रीय कौशल विकास रूपरेखा के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन राष्ट्रीय माध्यमिक सर्व शिक्षा अभियान और एनसीडीसी के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसमें नामी कंपनियों के आने की उम्मीद है। इनमें इंडस फिनिक्स, आयशर, टाटा मोटर, तपन मोटर आदि शामिल हैं। यह जानकारी आरएमएसए की परियोजना अधिकारी तरविंद्र नेगी ने दी। बताया कि समस्त संस्थाओं के वोकेशनल कोर्स से जुड़े शिक्षकों को सूचित कर दिया है। युवा यहां पहुंचकर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
ये योग्यता होनी अनिवार्य
जॉब फेयर में हिस्सा लेने वालों की आयु अप्रैल 2015 तक 18 वर्ष होनी चाहिए। इसमें वही हिस्सा लेंगे, जिन्होंने सरकारी स्कूलों से व्यावसायिक विषय ऑटोमोबाइल के साथ उत्तीर्ण किया हो। शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। कंपनियों के अधिकारी युवाओं का साक्षात्कार लेंगे और उसके बाद उनका चयन करेंगे।
कब-कहां जॉब फेयर
17 जून यानि बुधवार रोजगार मेला डाइट कांगड़ा में हो रहा है। 18 जून को आईएसडीसी भवन परवाणू, 19 को डाइट चंबा में होगा। बिलासपुर में प्रकाश ऑटोमोबाइल और डाइट ऊना में भी रोजगार मेले प्रस्तावित हैं।